विज्ञापन

UP के चर्चित IPS केके बिश्नोई ने SP अंशिका वर्मा से की सगाई, रिंग सेरेमनी में जमकर थिरके कपल, राजस्थान में लेंगे सात फेरे

IPS KK Bishnoi-Anshika Verma Wedding: यूपी की चर्चित आईपीएस जोड़ी संभल के आईपीएस केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा की शादी राजस्थान में होगी. 29 मार्च को दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे. वहीं 30 मार्च को ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा.

IPS KK Bishnoi-Anshika Verma Wedding: केके विश्नोई और अंशिका वर्मा

IPS KK Bishnoi-Anshika Verma wedding: यूपी की चर्चित आईपीएस जोड़ी संभल के आईपीएस केके बिश्नोई (KK Bishnoi) और बरेली की एसपी अंशिका वर्मा (Anshika Verma) इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं. दोनों 29 मार्च को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. हालांकि इससे पहले गुरुवार को उनकी रिंग सेरेमनी (IPS Couple Ring Ceremony) हुई... जिसमें दोनों ने एक दूसरे को रिंग पहनाई. इसके बाद कपल ने जमकर डांस किया. रिंग सेरेमनी संभल बबराला थाना क्षेत्र के यारा फर्टीलाइजर कम्पनी के गेस्ट हॉउस में हुआ. इसमें बीआईपी, बीबीआईपी मेहमान और दोनों परिवार के शामिल हुए. 

रिंग सेरेमनी में थिरके IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा

सगाई के इस खास मौके पर दोनों अधिकारियों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर खुशी का इजहार किया, गले लगे और मंच पर जमकर डांस भी किया. दोनों अफसरों ने स्टेज पर मैं कोई ऐसा गीत गाऊं के आरजू जगाऊं, अगर तुम कहो तुम को बुलाऊँ की पलके बिछाऊं.... पर जमकर डांस किया. रिंग सेरेमनी के दौरान अंशिका वर्मा  ने गोल्डन कलर का लहंगा पहना था, जबकि केके बिश्नोई ब्लैक कलर के सूट में नजर आए.

राजस्थान में शादी की धूम

संभल के यारा फर्टिलाइजर के गेस्ट हॉउस में रिंग सेरेमनी के बाद शादी राजस्थान में होगी. 27 मार्च को बाड़मेर जिले में कपल का हल्दी-संगीत सेरेमनी है. 29 मार्च को दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे. वहीं 30 मार्च को जोधपुर के लौरिया रिसॉर्ट में ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन होगा, जिसमें कई राज्यों के वीआईपी मेहमान शिरकत करेंगे. 

KK Vishnoi and Anshika

IPS KK Vishnoi और IPS Anshika ने जमकर किया डांस.

कौन हैं केके विश्नोई और अंशिका वर्मा

केके बिश्नोई यूपी कैडर के 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. वो राजस्थान के बाड़मेर जिले के धोरीमना गांव के रहने वाले हैं. वर्तमान में संभल में एसपी के पद पर तैनात हैं. वहीं अंशिका वर्मा 2021 बैच की आईपीएस ऑफिसर हैं. वर्तमान में वो बरेली में एसपी पद पर तैनात हैं. अंशिका यूपी के प्रयागराज की रहने वाली हैं. 

ये भी पढ़ें: IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा के प्यार की कहानी, ऐसे हुई थी पहली मुलाकात

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com