विज्ञापन

Video: चाइनीज मांझे से गर्दन कटी... विरोध करने पर पड़ोसियों ने किया हमला, जमकर चले हॉकी-डंडे 

Gorakhpur Crime News: चाइनीज मांझे से गर्दन कटने की शिकायत करने पर गोरखपुर में पड़ोसियों ने एक परिवार पर हमला कर दिया. आरोपियों ने हॉकी-डंडे से घर में घुसकर परिवार के साथ मारपीट की, जिसका CCTV वीडियो भी सामने आया है.

Video: चाइनीज मांझे से गर्दन कटी... विरोध करने पर पड़ोसियों ने किया हमला, जमकर चले हॉकी-डंडे 
Gorakhpur Crime News: पड़ोसी युवक और उसके दोस्तों ने घर में घुसकर पीटा.

Gorakhpur Chinese Manjha Attack CCTV: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे पतंग उड़ाने पर एक युवक की गर्दन कट गई. इसे लेकर उसने पड़ोस में रहने वाले युवक के परिवार से शिकायत की तो दे भड़क गए. इसके बाद आरोपी परिवार ने पीड़ित युवक और उसके घर के सदस्यों पर हॉकी, लाठी-डंडों से हमला कर दिया. जिसमें कई घायल हो गए. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी हमला करते नजर आ रहे हैं. तिवारीपुर थाना प्रभारी ने कहा कि दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर मिली है. मामले की जांच की जा रही है. 

जानकारी के अनुसार, गोरखपुर के तिवारीपुर थाना क्षेत्र के घासी कटरा चौकी अंतर्गत भरपुरवा मोहल्ला निवासी मिराज अहमद ने पुलिस को तहरीर दी गई. जिसमें उन्होंने बताया कि शनिवार पांच अप्रैल को  उनका बेटा वामिक अपने घर की छत पर बैठा था. इस दौरान पड़ोस में रहने वाली गुलशन के बेटे और उसके कुछ दोस्त अपनी छत पर चाइनीज मांझे से पतंग उड़ा रहे थे. पतंग में लगे मांझे से वामिक की गर्दन कट गई.  

Kidney Transplant Racket: कानपुर में अफ्रीका की महिला का भी ट्रांसप्लांट, बड़े खुलासे क्या? इन डॉक्टरों की तलाश

घर में घुसकर हॉकी-डंडे से पीटा 

पीड़ित मिराज अहमद ने बताया कि घटना को लेकर वामिक और उसके परिवार के लोगों ने शिकायत की तो गुलशन के परिवार के लोग विवाद करने लगे. इस दौरान उसके बेटे ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर हॉकी-डंडे से हमला कर दिया. आरोपियों ने घर में घुसकर वामिक और उसके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की. मिराज अहमद का आरोप है कि हमले में उनका बेटा वामिक गंभीर रूप से घायल हो गया और लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा. परिवार के अन्य लोगों को भी कुछ चोटें आई हैं. 

Video: 25 किलो चांदी, 30 तोला सोना और लाखों रुपये से भरे बैग कार से पार, चंद सेकंड में वारदात, सामने आया CCTV

पुलिस कर रही मामले की जांच 

तिवारीपुर थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष ने सीसीटीवी फुजेट सौंपी है, जिसमें मारपीट होती नजर आ रही है. मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.  

16 साल के बच्चे से शादीशुदा महिला ने किया गंदा काम, होटल बुलाकर बनाए संबंध, इंस्टाग्राम से दोस्ती; जानें मामला

(गोरखपुर से अबरार अहमद की रिपोर्ट)
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gorakhpur Crime News,  Gorakhpur News, Up News, Up Crime News, Uttar Pradesh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com