विज्ञापन
This Article is From Apr 05, 2026

Video: 25 किलो चांदी, 30 तोला सोना और लाखों रुपये से भरे बैग कार से पार, चंद सेकंड में वारदात, सामने आया CCTV

MP Crime News: सोने-चांदी के गहनों और रुपयों से भरा बैग लेकर बदमाश अपने साथी के साथ फरार हो गया. पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी का प्रयास किया, लेकिन वे अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं. घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है.

Video: 25 किलो चांदी, 30 तोला सोना और लाखों रुपये से भरे बैग कार से पार, चंद सेकंड में वारदात, सामने आया CCTV

Seoni Crime News: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में 25 किलो चांदी, 30 तोला सोना और लाखों रुपये से भरे दो बैग बदमाशों ने चंद सेकंड में कार से पार कर दिए. यह बैग सराफा कारोबारी की कार में रखे थे. घटन का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें बदमाश वारदात करते हुए साफ नजर आ रहे हैं. यह घटना जिला मुख्यालय से 25 किमी दूर बरघाट नगर के बस स्टैंड के पास 4 अप्रैल शनिवार की रात है. 

जानकारी के अनुसार, बरघाट नगर के बस स्टैंड के पास सराफा व्यापारी दिलीप महाजन की गहनों की दुकान है. 4 अप्रैल की रात उन्होंने अपनी कार में करीब 25 किलो चांदी, 30 तोला सोने के जेवर और 2 से 3 लाख रुपये नकदी से भरे दो बैग रखे. इसके बाद वे दुकान में ताला लगाने लगे, इस दौरान घात लगाए खड़े दो अज्ञात चोर कार से दोनों बैग लेकर फरार हो गए. 

VIDEO: रात के अंधेरे में घर में घुसा मगरमच्छ, पालतू कुत्ते ने किया सामना, परिवार को बचाया

दुकान का ताला लगाकर लौटे तो उड़े होश 

इधर, दुकान का ताला लौटे सराफा व्यापारी ने कार का दरवाजा खुला देखा तो उनके होश उड़ गए. उन्होंने कार में देखा तो दोनों बैग गायब थे. चोरी की इतनी बड़ी घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बस स्टैंड क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे देखे गए. सीसीटीवी में सफेद रंग की शर्ट पहना एक युवक कार का दरवाजा खोलकर दोनों बैग ले जाते हुए दिखाई दिया. 

Video: ब्रेक लगाने पर घिसटा... ट्रक से टकराया ट्रेलर, नेशनल हाईवे पर पलटा, CCTV में कैद हुआ हादसा 

साथी के साथ बाइक से भागा आरोपी चोर 

वारदात के बाद वह कुछ दूरी तक पैदल चला और फिर अपने एक साथी के साथ बाइक पर बैठकर बालाघाट की ओर फरार हो गया. पुलिस ने तुरंत अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की. सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार मिश्रा भी मौके पर पहुंचे. हालांकि, पुलिस अब तक चोरों की पहचान नहीं कर पाई है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है. जल्द ही उन्हें पकड़ा जाएगा.  

16 साल के बच्चे से शादीशुदा महिला ने किया गंदा काम, होटल बुलाकर बनाए संबंध, इंस्टाग्राम से दोस्ती; जानें मामला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Seoni Crime News,  Seoni News, MP Crime News, Madhya Pradesh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com