Gorakhpur Hindi News: उत्तर प्रदेश के गोरखुपर जिले में तब हंगामा खड़ा हो गया, जब एक युवती शादी की जिद पर अड़ गई और निर्माणाधीन एम्स की छत पर चढ़कर कूद कर जान देने की धमकी देने लगी. इस दौरान आसपास के लोग भी इकट्ठे हो गए और सूचना मिलने के बाद पुलिस भी पहुंच गई. इस दौरान काफी देर तक ड्रामा चला, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.
जानकारी के अनुसार, एम्स थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम को 60 फिट ऊंचे निर्माणाधीन एम्स की छत पर युवती अपने प्रेमी से शादी की जिद करने लगी. मौके पर मौजूद लोगों ने उसे काफी समझाया बुझाया पर वे किसी की नहीं सुनी. सूचना पर परिजन और पुलिस भी पहुंची लोग छत से नीचे उतरने के लिए कहते रहे.
प्रेमी के आने तक चढ़ी रही युवती
आधा घंटे तक प्रयास किया, लेकिन युवती का ड्रामा चलता रहा और कहती रही कि शादी अपने प्रेमी से करेगी नहीं तो यहीं से कूद कर जान दे देगी. फिर आधा घंटे बाद उसका प्रेमी भी पहुंच गया. जब प्रेमी छत पर पहुंचा और समझाया तो युवती उसका हाथ पकड़कर सुरक्षित नीचे उतरी.
युवती का छत पर हुए ड्रामे का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. युवती और प्रेमी के उतरने के बाद एम्स पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर समझाया और बयान दर्ज कर उन्हें छोड़ दिया.
ये भी पढ़ें- VIDEO: पुजारी ने महिला पर आरती से किया हमला, उज्जैन के रामघाट पर मच गया हंगामा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं