विज्ञापन

VIDEO: दूल्हे को दोस्तों ने तमंचे किए गिफ्ट, की ताबड़तोड़ फायरिंग; वीडियो वायरल होते ही एक्शन में आई पुलिस

Ghaziabad Wedding Firing Video: गाजियाबाद के एक बैंक्वेट हॉल में हर्ष फायरिंग और हथियार गिफ्ट करने का वीडियो वायरल हो रहा है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और फॉर्म हाउस के मैनेजर और मालिक की तलाश कर रही है.

VIDEO: दूल्हे को दोस्तों ने तमंचे किए गिफ्ट, की ताबड़तोड़ फायरिंग; वीडियो वायरल होते ही एक्शन में आई पुलिस
वीडियो में तमंचे के साथ दिख रहे युवक.

Ghaziabad Firing Video: उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जिले के बैंक्वेट हॉल में एक कार्यक्रम के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. वीडियो में एक युवक ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग करता दिख रहा है. इसके अलावा एक और वीडियो है, जिसमें कुछ युवक दूल्हे को हथियार गिफ्ट करना चाह रहे हैं, जो दूल्हे के दोस्त लग रहे हैं. कई युवकों के हाथों में तमंचा दिख रहा है. हालांकि, यह पूरी तरह पुष्ट नहीं है कि कार्यक्रम शादी समारोह का है या फिर सगाई का है.

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र के मोरटा स्थित राजराजेश्वरी बैंक्वेट हॉल का वीडियो वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो में दिख रहा है कि दूल्हे को उसके दोस्त हथियार गिफ्ट कर रहे हैं. इस दौरान हथियार दूल्हे के सिर पर भी लगाए जाते हैं और काफी देर तक दूल्हे को तमंचों से घेर कर रखते हैं. उस दौरान उसके आसपास 4-5 तमंचे दिख रहे हैं. अगर जरा सी चूक होती तो बड़ा हादसा हो जाता.

पुलिस एक्शन में आई

इतना ही नहीं कार्यक्रम के दौरान एक युवक फायरिंग करता हुआ भी दिख रहा है. फार्म हाउस के बाद में फायरिंग वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आई है और जांच में जुटी है, जहां पता किया जा रहा है कि वीडियो किस कार्यक्रम का और कब का है.

Latest and Breaking News on NDTV

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, फॉर्म हाउस के मैनेजर और मालिक को तलाश किया जा रहा है, जिनसे वीडियो दिखाकर यह जानकारी ली जाएगी कि यह कार्यक्रम फार्म हाउस में कब हुआ था और किसने किया था. पुलिस के मुताबिक यह छानबीन पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

(विपिन कुमार तोमर की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें- विधायक के गले लगाते ही व्यापारी का मोबाइल गायब, शोभायात्रा में लोगों के सामने जेब से निकालकर चंपत हुआ चोर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ghaziabad Wedding Firing, Ghaziabad Firing Video, Groom Firing, Groom Friend Firing, Groom Friend
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com