विज्ञापन

विधायक के गले लगाते ही व्यापारी का मोबाइल गायब, शोभायात्रा में लोगों के सामने जेब से निकालकर चंपत हुआ चोर

Ghaziabad Mobile Stolen in Shobha Yatra: गाजियाबाद में एक पॉकेटमार ने शोभायात्रा के दौरान एक व्यापारी का मोबाइल चोरी कर लिया. विधायक नंदकिशोर गुर्जर के गले लगाने के दौरान चोर ने मोबाइल जेब से निकाल लिया.

विधायक के गले लगाते ही व्यापारी का मोबाइल गायब, शोभायात्रा में लोगों के सामने जेब से निकालकर चंपत हुआ चोर
व्यापारी की जेब से मोबाइल निकालता चोर.

Ghaziabad Hindi News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक पॉकेट मार बड़ी ही शातिराना तरीके से मोबाइल चोरी करके फरार हो गया. उसने इस चोरी को अंजाम दिनदहाड़े लोगों की आंखों के सामने ही दिया.  बता दें कि अंकुर विहार थाना क्षेत्र में निकल रही शोभा यात्रा के दौरान चोर ने एक व्यापारी का मोबाइल जेब से निकाल लिया. इस दौरान जो शोभा यात्रा का वीडियो बना रहे थे, उसमें यह घटना कैद हो गई.

घटना उस वक्त हुई जब व्यापारी शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर रहे थे और विधायक ने व्यापारी को गले लगाया था. दरअसल, अंकुर विहार क्षेत्र में रहने वाले प्रवीण का अपना कारोबार है. इसी थाना क्षेत्र के रामेश्वर पार्क में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद 5 अप्रैल को शोभा यात्रा निकाल रहे थे. शोभायात्रा के दौरान प्रवीण पुष्प वर्षा कर रहे थे.

ऐसे लगा जैसे विधायक के गले लगाने का इंतजार कर रहा था चोर

इसी दौरान स्थानीय भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक नंदकिशोर गुर्जर (MLA Nand Kishor Gurjar) भी शोभायात्रा में गुजर रहे थे. प्रवीण ने उनके ऊपर पुष्प वर्षा की और विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने प्रवीण को गले लगाया. इसी दौरान चोर ने मौका देख मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया. उसने प्रवीण की जेब से मोबाइल निकाल लिया और तुरंत चुपचाप से फरार हो गया. कई लोगों के बीच यह ऐसे हुआ जैसे कि कुछ हुआ ही न हो.

Latest and Breaking News on NDTV

वीडियो के आधार पर की शिकायत

प्रवीण का फोन सैमसंग का था. कुछ लोग शोभायात्रा के वीडियो भी बना रहे थे, लेकिन एक वीडियो में यह घटना कैद हो गई. अब प्रवीण ने वीडियो के आधार पर इस मामले की शिकायत पुलिस को दी है. पुलिस भी वीडियो के आधार पर चोर की पहचान कर रही है.

ये भी पढ़ें- झांसी किले के पास मजार पर चला बुलडोजर, रानी लक्ष्मीबाई के किले की तलहटी में था स्थित

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ghaziabad News, NandKishor Gurjar, Mobile Robbery In Shobhayatra, Ghaziabad Shobha Yatra, Shobhayatra Mobile Stolen
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com