- गाजियाबाद के शालीमार गार्डन की दिशा अपार्टमेंट की बिल्डिंग में सोमवार शाम को आग लगी थी
- आग बिल्डिंग के तीसरे और चौथे फ्लोर पर फैली और दो फ्लैट पूरी तरह प्रभावित हुए थे
- फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई
गाजियाबाद के शालीमार गार्डन की एक सोसायटी में सोमवार शाम को आग लगने की खबर आई. बताया जा रहा है कि एक बिल्डिंग के टॉप फ्लोर में बने एक फ्लैट में आग लग गई थी. बिल्डिंग के चौथे फ्लोर पर आग लगी थी. आग ने दूसरे फ्लैट को भी अपनी चपेट में ले लिया. आग लगने की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया था.
जानकारी के मुताबिक, आग लगने की यह घटना शालीमार गार्डन की दिशा अपार्टमेंट की बिल्डिंग के एक फ्लैट में हुई थी. बिल्डिंग नंबर 815 के तीसरे और चौथे फ्लोर आग की चपेट में आ गए थे.
सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और 1 घंटे की कड़ी में मशक्कत के बाद भीषण आग काबू पाया गया. फ्लैट में 12 लोगों के फंसे होने की सूचना थी. सभी लोगों को सुरक्षित निकल लिया गया है. कोई भी जनहानि नहीं हुई है. हालांकि, आग में लाखों का सामान चलकर खाक हो गया.
आग कैसे लगी? इसकी जांच की जा रही है. बताया जा रहा है कि आग ने पूरे फ्लैट को अपनी चपेट में ले लिया. आग से चारों तरफ धुआं फैल गया. जिससे सोसायटी के लोग बाहर आ गए. आग ने पास के एक और फ्लैट को भी अपनी चपेट में ले लिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं