विज्ञापन

गाजियाबाद: ट्रॉनिका सिटी की गद्दा और पेपर रोल बनाने वाली फैक्ट्री में देर रात लगी भीषण आग 

लोनी की एक गद्दा फैक्ट्री में आग लग गई. राहत की बात यह रही घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

गाजियाबाद: ट्रॉनिका सिटी की गद्दा और पेपर रोल बनाने वाली फैक्ट्री में देर रात लगी भीषण आग 
लोनी की गद्दा फैक्ट्री में लगी आग.

गाजियाबाद: लोनी के ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर A-2 अल्फा चौक स्थित गद्दा और पेपर रोल फैक्ट्री में गुरुवार देर रात अचानक आग लग गई. आग लगते ही फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना की जानकारी तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को दी गई. सूचना मिलते ही ट्रॉनिका सिटी थाना पुलिस और फायर विभाग की टीमें मौके पर पहुंची. ट्रॉनिका सिटी फायर स्टेशन से 10 फायर टेंडर आग बुझाने के लिए लगाए गए.

 आग कैसे लगी की जा रही जांच 

राहत की बात यह है कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. आग कैसे लेगी फिलहाल इस बारे में भी जानकारी नहीं लग सकी. घंटों की मशक्कत के बाद दमकल की टीमों ने आग पर काबू पा लिया. पुलिस ने हादसे के कारण की जांच शुरू कर दी है. हादसे में कितना नुकसान हुआ है, इसका भी आकलन किया जा रहा है.

खबर अपडेट की जा रही है

ये भी पढ़ें... 

इलेक्ट्रिक वाहनों में अब नहीं लगेगी आग, नई लिथियम-आयन बैटरी 150 डिग्री तापमान में भी भरेगी फर्राटा

Viral News: चार्जिंग पर लगा पावर बैंक बना आग का गोला, YouTuber का ड्रीम होम और डायमंड प्ले बटन मिनटों में राख, वीडियो वायरल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ghaziabad News, Ghaziabad Crime News In Hindi, UP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com