विज्ञापन
This Article is From Sep 04, 2018

गाजियाबाद में नाबालिग के साथ बलात्कार, आरोपी युवक गिरफ्तार

15 साल की लड़की से युवक ने घर में घुसकर उस समय बलात्कार किया जब उसके माता-पिता बाहर गए थे

गाजियाबाद में नाबालिग के साथ बलात्कार, आरोपी युवक गिरफ्तार
प्रतीकात्मक फोटो.
  • किशोरी को चीखने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी
  • पिता के वापस आने के बाद किशोरी ने उन्हें पूरी बात बताई
  • आरोपी युवक को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया
गाजियाबाद: इंदिरापुरम पुलिस ने अभय खंड के झुग्गी-बस्ती में रहने वाली एक नाबालिग किशोरी के साथ बलात्कार करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है.    

पुलिस अधीक्षक (सदर) श्लोक कुमार ने बताया कि घटना रविवार की है. उस दिन 15 वर्षीय पीड़िता के माता-पिता बाहर गए हुए थे. उसी दौरान युवक ने घर में घुसकर उसके साथ बलात्कार किया. अधिकारी ने कहा, किशोरी के चीखने पर युवक ने उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी.    

यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र : युवती से उसके ब्वॉय फ्रेंड के सामने सामूहिक बलात्कार

पिता के वापस आने के बाद किशोरी ने उन्हें पूरी बात बताई. उन्होंने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दी है. कुमार ने बताया कि युवक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के अलावा पॉक्सो कानून में भी मामला दर्ज किया गया है.    

VIDEO : मंदसौर रेप के दोषियों को फांसी 

उन्होंने बताया कि युवक को आज गिरफ्तार कर लिया गया है. किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है.
(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rape With Minor Girl
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com