विज्ञापन
This Article is From Nov 05, 2017

यूपी में अब जर्मन टूरिस्ट पर हमला, दो हफ्ते पहले ही स्विस जोड़े की हुई थी बेरहमी से पिटाई

होल्गर एरिक नामक यह जर्मन पर्यटक अगोरी किला देखने के लिए जा रहे थे. यहां रॉबर्ट्सगंज स्टेशन पर उन पर हमला हुआ.

यूपी में अब जर्मन टूरिस्ट पर हमला, दो हफ्ते पहले ही स्विस जोड़े की हुई थी बेरहमी से पिटाई
सोनभद्र जिले में जर्मनी के एक पर्यटक के साथ मारपीट की गई
सोनभद्र: यूपी में आगरा के पास फतेहपुर सीकरी में दो हफ्ते पहले ही स्विस जोड़े की बेरहमी से पिटाई के बाद अब सोनभद्र जिले में एक जर्मन पर्यटक से मारपीट की खबर सामने आई है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. होल्गर एरिक नामक जर्मन शख्स अगोरी किला देखने के लिए जा रहे थे. यहां रॉबर्ट्सगंज स्टेशन पर उन पर हमला हुआ. हालांकि आरोपी अमन यादव का कहना है कि जर्मन नागरिक ने ही उसे पहले थप्पड़ मारा, जब वह उसका अभिवादन कर रहा था. अमन ने कहा, 'मैं बेकसूर हूं...जब मैंने जर्मन शख्स से 'वेलकम टू इंडिया' कहा, तो उसने मुझे घूंसा मारा. यही नहीं उसने मेरे ऊपर थूका भी.'

यह भी पढ़ें :  स्विस पर्यटकों पर हमला करने वाले सभी पांच आरोपी गिरफ्तार

मारपीट में होल्गर एरिक को मामूली चोटें आई हैं. उन्होंने मीडियाकर्मियों से ज्यादा बात न करते हुए सिर्फ इतना कहा, 'भारत में कानून है...सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि प्राइवेसी मौलिक अधिकार है. इसलिए मुझे डिस्टर्ब न करें. मैं यहां एफआईआर दर्ज करा रहा हूं, बस...'

यह भी पढ़ें : रूस की युवती के साथ रेप के आरोप में बैंक मैनेजर गिरफ्तार, फेसबुक के जरिये हुई थी दोस्ती

गौरतलब है कि आगरा से करीब 40 किमी दूर टूरिस्ट प्लेस फतेहपुर सीकरी में कुछ लोगों ने स्विटजरलैंड के लौसने के रहने वाले एक युगल का पीछा करके उन पर पत्थरों और डंडों से हमला कर दिया था. स्विस युगल ने बाद में मीडिया को बताया कि वे लोग खून और चोट से लथपथ जमीन पर पड़े हुए थे, लेकिन उनके आसपास के लोग अपने मोबाइल फोन से उनका वीडियो बना रह थे.

VIDEO : फतेहपुर सीकरी में स्विस कपल पर हमला
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इस घटना को लेकर यूपी सरकार से रिपोर्ट मांगी थी. पर्यटन मंत्री केजी अल्फोंस ने भी इस घटना पर गंभीर चिंता जताई थी. अल्फोंस ने बाद में स्विस जोड़े से मुलाकात भी की थी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tourist Assaulted, Tourist Attacked In UP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com