विज्ञापन
This Article is From Jun 21, 2019

मोदी सरकार की भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई के बाद योगी सरकार का बड़ा फैसला- किया यह ऐलान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (yogi Adityanath) ने भ्रष्ट अधिकारियों के लिए कड़ा संदेश देते हुए कहा कि ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों की सरकार में कोई जगह नहीं है.

मोदी सरकार की भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई के बाद योगी सरकार का बड़ा फैसला- किया यह ऐलान
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ. (फाइल फोटो)
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने भ्रष्ट अधिकारियों के लिए कड़ा संदेश देते हुए कहा कि ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों की सरकार में कोई जगह नहीं है. सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए और उन्हें जबरन स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति दी जाए. योगी सचिवालय प्रशासन विभाग के कामकाज की समीक्षा कर रहे थे. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भ्रष्ट बाबुओं की सूची तैयार की जाए और सुझाव दिया कि उन्हें जबरन सेवानिवृत्ति के लिए बाध्य किया जाए.

यह भी पढ़ें: मोदी सरकार का भ्रष्टाचार पर वार, 15 और वरिष्ठ अधिकारियों को किया जबरन रिटायर

मुख्यमंत्री ने ई-कार्यालय प्रणाली के कार्य में तेजी लाने की आवश्यकता पर जोर दिया. अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रोन्नति, पदों को भरे जाने और कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति जैसे मुद्दों पर उचित कार्रवाई की जाए. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भ्रष्ट कर्मचारियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाए. उनकी प्रोन्नति रोक दी जाए और उन्हें स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति दे दी जाए.

यह भी पढ़ें: मोदी सरकार का करप्शन पर वार, भ्रष्टाचार-कदाचार के आरोप में 12 आयकर अधिकारी जबरन रिटायर: सूत्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि सचिवालय में जल्द ही बायोमीट्रिक सिस्टम शुरू किया जाएगा. योगी की चेतावनी ऐसे समय में आयी है, जब केंद्र सरकार ने भ्रष्टाचार के आरोप में 12 वरिष्ठ आयकर अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया. इनमें एक संयुक्त आयुक्त रैंक का अधिकारी है.

VIDEO: हमारी सरकार पर भ्रष्टाचार के एक भी आरोप नहीं: पीएम मोदी​

 (इनपुट: भाषा)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yogi Adityanath, Corrupt Employees, Compulsory Retirement, Compulsory VRS, UP Govt
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com