विज्ञापन

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज होगी FIR, कोर्ट का आदेश

कोर्ट ने पुलिस को एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना का आदेश दिया है. साथ ही मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई किए जाने की मां की गई थी. 13 फरवरी को आरोप लगाने वाले दोनों नाबालिगों का अदालत में वीडियोग्राफी के साथ बयान दर्ज हुआ था.

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज होगी FIR, कोर्ट का आदेश
  • प्रयागराज की पॉक्सो कोर्ट ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है
  • शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी ने नाबालिगों के यौन शोषण के आरोपों के साथ कोर्ट में आवेदन प्रस्तुत किया था
  • कोर्ट ने नाबालिगों के वीडियोग्राफी के साथ बयान दर्ज करने के बाद विवेचना का आदेश जारी किया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
प्रयागराज:

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं. दरअसल, प्रयागराज के पॉक्सो कोर्ट ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है. आपको बता दें कि वादी आशुतोष ब्रह्मचारी ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर एफआईआर दर्ज कराने के लिए दाखिल की थी बीएनएसएस की धारा 173(4) में अर्जी दायर की थी. इसके बाद ही कोर्ट ने विवेचना का आदेश जारी किया है. बताया जा रहा है कि इस मामले में झूंसी थाने में मामला दर्ज किया जा सकता है. ये फैसला पॉक्सो कोर्ट के स्पेशल जज विनोद कुमार चौरसिया की कोर्ट ने सुनाया है.

कोर्ट ने पुलिस को एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना का आदेश दिया है. साथ ही मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई किए जाने की मां की गई थी. आपको बता दें कि 13 फरवरी को आरोप लगाने वाले दोनों नाबालिगों का अदालत में वीडियोग्राफी के साथ बयान दर्ज हुआ था. कोर्ट ने पुलिस की रिपोर्ट को भी संज्ञान में ले लिया था. बयान दर्ज करने और पुलिस रिपोर्ट संज्ञान में लेने के बाद कोर्ट ने जजमेंट रिजर्व कर लिया था. श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट व शाकुंभरी पीठाधीश्वर हैं आशुतोष ब्रह्मचारी. झूंसी थाना पुलिस द्वारा मुकदमा न दर्ज करने पर 28 जनवरी को 173 (4) के तहत एफआईआर रजिस्टर करने के लिए अर्जी दाखिल की थी. 

आशुतोष ब्रह्मचारी ने आरोप लगाया है कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के आश्रम में नाबालिग बच्चों के साथ यौन शोषण होता है.दावा किया है इसकी सीडी भी उन्होंने अदालत को सौंपी है. आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा है कि उन्हें कोर्ट से न्याय मिला है. वह प्रयागराज से विद्या मठ वाराणसी तक पैदल सनातन यात्रा निकालेंगे. ऐसा करके वो लोगों के सामने सच्चाई को बाहर लगाएं.आशुतोष ब्रह्मचारी का आरोप है कि विद्या मठ में ही नाबालिग बच्चों के साथ एवं शोषण होता था.

यह भी पढ़ें: वाराणसी में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने किया ‘लखनऊ चलो' का आह्वान, इन मुद्दों पर उठाए सवाल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com