विज्ञापन

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने गो रक्षा के मुद्दे पर किया 'धर्मयुद्ध' का ऐलान

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का कहना है कि गो रक्षा के मुद्दे को हमारे मुख्‍यमंत्री गंभीरता से नहीं ले रहे हैं. हमने उन्‍हें 40 दिन का समय दिया था. 20 दिन बीत गए हैं, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया है. इसलिए हमने अब 'धर्मयुद्ध' का ऐलान किया है.

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने गो रक्षा के मुद्दे पर किया 'धर्मयुद्ध' का ऐलान
  • प्रयागराज के माघ मेला में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और प्रशासन के बीच विवाद राजनीतिक मुद्दा बन गया
  • शंकराचार्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गो रक्षा के मुद्दे पर गंभीर न होने का आरोप लगाया है
  • उन्होंने मुख्यमंत्री को चालीस दिन का समय दिया था, जिसमें बीस दिन बीत जाने के बाद कोई कदम नहीं उठाया गया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
वाराणसी:

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के माघ मेला में ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और प्रशासन के बीच हुआ विवाद अब राजनीतिक मुद्दा बन गया है. मामले को लेकर बयानबाजी तेज है और सियासी आरोप-प्रत्यारोप थमने का नाम नहीं ले रहे. इस बीच शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती 'धर्म युद्ध बोर्ड' लेकर आ गए हैं. शंकराचार्य ने कहा कि गो रक्षा के मुद्दे को हमारे मुख्‍यमंत्री गंभीरता से नहीं ले रहे हैं. हमने उन्‍हें 40 दिन का समय दिया था. 20 दिन बीत गए हैं, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया है. इसलिए हमने अब 'धर्मयुद्ध' का ऐलान किया है. 

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती द्वारा धर्म युद्ध बोर्ड का शीर्षक है- गो रक्षा के इस धर्मयुद्ध में मैं तो वही बोर्ड के दो हिस्सों में एक तरफ गाय/सत्य/शंकराचार्य के साथ हूं, तो दूसरे हिस्से में लिखा है आय/ सत्ता/ मुख्यमंत्री के साथ हूं. आय/ सत्ता/ मुख्यमंत्री के साथ हूं वाले हिस्से में सबसे पहले लगाई है अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रवींद्र पुरी महाराज की तस्वीर. 

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रवींद्र पुरी महाराज ने शुक्रवार को संभल में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को कहा था- 'दादागिरी न करें', वह मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के साथ हैं. साथ ही उन्‍होंने कहा था कि अविमुक्तेश्वरानंद चला रहे हैं.  

अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बताया कि वह 1 मार्च को धर्म युद्ध के बोर्ड को सार्वजनिक तौर पर पोस्टर के रूप में जारी करेंगे.  

अविमुक्तेश्वरानंद ने पूछा- आप किसके साथ?

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि जिस गाय को माता का दर्जा प्राप्त है, जिसे हम पूजते हैं, हमारे ही देश में उसकी हत्या कर बेची जा रही है. डॉलर के लिए सरकार उसे काटने का लाइसेंस दे रही है. ये सरकार हम सनातनियों के वोट से ही बनती है और हमारा वोट लेकर हमारी मां को ही काटोगे, यह धृष्टता आजादी के बाद से लगातार हो रही है. लेकिन मुख्‍यमंत्री इसे रोकने के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं. ऐसे में हमें उठना पड़ा है. अब हम लोगों से पूछ रहे हैं कि वे बता दें कि किसके साथ हैं.  

इसे भी पढ़ें:- ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद असली या नकली, कब-कब उठे सवाल, कोर्ट में क्यों विवाद? जानें सब कुछ

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com