फाइल फोटो
- दो छात्राओं के घर में घुसकर आग लगा दी
- फिर खुद को गोली मारकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली
- तीन दिन पहले छात्राओं के पिता ने एहसान को पढ़ाने से रोक दिया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
शाहजहांपुर:
पढ़ाने से रोके जाने पर एक शिक्षक ने अपनी दो छात्राओं के घर में घुसकर आग लगा दी और फिर खुद को गोली मारकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली.
पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) सुमित शुक्ला ने बताया कि 30 वर्षीय एहसान अली अपने ही मोहल्ले में दो छात्राओं को पढ़ाने के लिए जाता था. तीन दिन पहले छात्राओं के पिता ने एहसान को पढ़ाने से रोक दिया.
उन्होंने बताया कि रविवार शाम एहसान अली सीढ़ी से छात्राओं के घर में घुसा और पेट्रोल डालकर घर में आग लगा दी. घटना के दौरान दोनों छात्राएं और उनकी मां कमरे में थीं. आग मामूली थी और कोई नुकसान नहीं हुआ.
पुलिस के मुताबिक, एहसान ने आग लगाने के बाद तमंचे से स्वयं को गोली मार ली. उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं