विज्ञापन

सरकारी स्‍कूल में नौकरी कैसे म‍िलती है, नोट कर लें पात्रता के नियम, ऐसे करें आवेदन

सरकारी स्कूल में टीचर की नौकरी मिल जाए, इससे बेहतर और क्‍या होगा. भला किसने ये सपना नहीं देखा होगा. पर ये सपना पूरा करना हो तो कैसे हो सकता है.

सरकारी स्‍कूल में नौकरी कैसे म‍िलती है, नोट कर लें पात्रता के नियम,  ऐसे करें आवेदन

सरकारी स्कूल में टीचर की नौकरी मिल जाए, इससे बेहतर और क्‍या होगा. भला किसने ये सपना नहीं देखा होगा. पर ये सपना पूरा करना हो तो कैसे हो सकता है. क्‍या आप जानते हैं कि सरकारी स्कूल में नौकरी कैसे मिलती है, इस फील्‍ड में जाने के लिए क्‍या पढ़ाई करनी होती है और कैसे मिलती है सरकारी स्‍कूल में नौकरी, इस लेख में जानें. 

सरकारी स्कूल में टीचर बनने के लिए शैक्षणिक योग्यताएं 

  • 12वीं पास  के बाद D.El.Ed (Diploma in Elementary Education) की पढ़ाई की हो. इस कोर्स को करने वाले प्राथमिक शिक्षक (PRT) के लिए आवेदन करते हैं. 
  • ग्रेजुएशन के बाद B.Ed (Bachelor of Education) का कोर्स या एजुकेशन में ग्रेजुएशन का कोर्स. इसके जरिए TGT (Trained Graduate Teacher) के लिए आवेदन किया जाता है. 
  • पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद B.Ed का कोर्स. इसके बाद PGT (Post Graduate Teacher) के लिए आवेदन किया जाता है. 

एयरपोर्ट पर नौकरी कैसे मिलती है, कितनी होती है सैलरी 

Teacher Eligibility Tests

सरकारी स्कूल में नौकरी पाने के लिए TET यानी Teacher Eligibility Test पास करना होता है. इसके लिए CTET (Central Teacher Eligibility Test) पास करें. इसके माध्‍यम से देश भर के केंद्रीय विद्यालय (KVS), नवोदय विद्यालय (NVS) में भर्ती होती है. कई राज्‍यों में टीचर भर्ती के लिए  CTET में पास होना मुख्‍य पात्रता है. वहीं कई राज्‍य  State TET लेते हैं जैसे UPTET, HTET, REET. 

चयन प्रक्रिया 

सरकारी शिक्षक बनने के लिए राज्‍य व केंद्र की ओर से नोटिफिकेशन निकाला जाता है. आमतौर पर लिखत परीक्षा के माध्‍यम से भर्ती की जाती है. कहीं-कहीं इंटरव्‍यू भी होता है. 

सरकारी स्कूल में नौकरी का आवेदन 

इसके लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS), नवोदय विद्यालय समिति (NVS) व राज्य शिक्षा विभाग के नोटिफिकेशन चेक करते रहें. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com