इटावा: शादी के तीन महीने बाद इटावा में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने पर मायके पक्ष अस्पताल पहुंचा और जमकर हंगामा किया. आगरा की रहने वाली नवविवाहिता के परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने बेटी की हत्या की है. इस आरोप के बाद अस्पताल में ही दोनों पक्ष सामने आए गए और जमकर कहासुनी हुई. हंगामे की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया. पुलिस ने मृतका के ससुर को हिरासत में ले लिया है, जबकि पति और सास मौके से फरार हैं, पुलिस उनकी तलाश में जुटी है.

10 मार्च 2026 को हुई थी मोना संखवार की शादी.
आगरा की रहने वाली थी मोना

अस्पताल में हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस.
लखनऊ में 'ट्विशा' जैसा केस : जिसकी विदाई के समय पिता ने पकड़े दूल्हे के पैर, 6 महीने में आई खुदकुशी की खबर
अस्पताल में जमकर हुआ हंगामा, पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी लगने पर मोना के परिजन अस्पताल पहुंचे और ससुरालियों पर फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया. जिसे लेकर अस्पताल परिसर में ही दोनों पक्षों के बीच जमकर कहासुनी हो गई. हंगामा बढ़ते देख घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना पर थाना सिविल लाइन और कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया. परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मोना के ससुर को हिरासत में ले लिया है, जबकि उसके फरार पति और सास की तलाश शुरू कर दी है.

बेटी की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन.
मोना के भाई ने ससुराल पक्ष पर क्या आरोप लगाए?

शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाती पुलिस.
कैसे हुई मौत पीएम रिपोर्ट बताएगी?
पुलिस ने मोना के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है, हिरासत में लिए गए आरोपी ससुर से भी पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि मौत का सही कारण पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
निक्की भाटी केस में समझौता...बच्चों के नाम संपत्ति, बहन कंचन जाएगी ससुराल, जानें कैसे सुलझा ये मामला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं