Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात की हाई प्रोफाइल सुरक्षा व्यवस्था को उस वक्त एक शराबी ने हिलाकर रख दिया, जब यूपी 112 के कंट्रोल रूम की घंटी बजी और दूसरी तरफ से कैबिनेट मंत्री राकेश सचान को जान से मारने की धमकी दी गई.
मामला कानपुर के भोगनीपुर क्षेत्र की देवीपुर चौकी का है. जहां राममिलन नाम के एक शख्स ने शराब के नशे में धुत होकर पुलिस हेल्पलाइन पर कॉल किया और सीधा कैबिनेट मंत्री को निशाना बनाने की बात कह डाली. धमकी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में सर्विलांस टीम सक्रिय हुई और लोकेशन ट्रेस की गई.
इस दौरान, कानपुर देहात पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी राममिलन को दबोच लिया. पूछताछ में पता चला कि यह कोई गहरी साजिश नहीं, बल्कि 'शराब के नशे का फितूर' था. फिलहाल, आरोपी सलाखों के पीछे है और पुलिस उसका नशा उतारने में जुटी है.
यह भी पढ़ें- UPPSC APS 2023 की परीक्षा में 4,240 में से एक भी अभ्यर्थी नहीं हुआ पास, खाली रह गए सभी 331 पद !
पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी राममिलन को हिरासत में ले लिया. पुलिस प्रशासन अब यह जांच कर रहा है कि क्या इसके पीछे सिर्फ नशा था या कोई सोची समझी साजिश थी.
यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव 2027: जीत हासिल करने के लिए रणनीति बनाने में जुटी भाजपा, ऐसी बनाई जा रही है योजना
यह भी पढ़ें- मथुरा में पकड़ा गया IIT पासआउट ढोंगी बाबा; शिक्षित लड़कियों को फंसाने के लिए रचता था ऐसा खेल कि पुलिस भी रह गई दंग!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं