- डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने यूपी सरकार के नौ साल पूरे होने पर मंत्री अनिल कुमार से माफी मांगी
- भाषण के दौरान अनिल कुमार का नाम छूट जाने पर डिप्टी सीएम ने सार्वजनिक रूप से खेद जताया
- माफी मांगने के बाद ब्रजेश पाठक ने अनिल कुमार के पास जाकर गले मिलकर अपनी गलती स्वीकार की
यूपी सरकार के नौ साल पूरे होने के मौके पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अपनी ही सरकार के मंत्री से माफ़ी मांगी. ये माफ़ी ऐसी थी कि जिस मंत्री से माफ़ी मांगी गई, वो भी हंसे, सीएम योगी आदित्यनाथ भी मुस्कुराए और सामने बैठी जानता ने भी ठहाके मारे. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने माफ़ी मांगने के बाद अपनी सरकार के उस मंत्री के गले भी मिले.
अब आप सोच रहे होंगे कि आख़िर ऐसा हुआ क्या कि डिप्टी सीएम ने माफ़ी मांगी और सब मुस्कुराने लगे. आख़िर ये कैसी माफ़ी. दरअसल, परिवर्तन के नौ साल के कार्यक्रम में जब डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोलने खड़े हुए तो मंच पर बैठे सीएम, डिप्टी सीएम, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश मानमंत्री संगठन से लेकर कैबिनेट मंत्रियों और अधिकारियों के नाम लेकर भाषण शुरू किया.
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की इस लिस्ट में एक नाम छूट गया. ये नाम था अनिल कुमार का. राष्ट्रीय लोकदल के नेता और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार मंच के जिस कोने में बैठे थे, डिप्टी सीएम के लिए लगा पोडियम उसी तरफ़ था. ब्रजेश पाठक ने सबका नाम लेने के बाद अवधी में अपना भाषण शुरू कर दिया. कुछ मिनट बाद एक सुरक्षाकर्मी उनके पास आया और हाथ में एक चिट छोड़कर चला गया.
काग़ज़ का छोटा सा टुकड़ा देखकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भाषण रोक दिया. फिर बोले, मुझे एक गलती हो गई. इसके बाद वो पीछे मुड़े. कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार की तरफ़ देखा और उनका नाम ना ले पाने के लिए माफ़ी मांगी. फिर दस कदम की दूरी पर कुर्सी पर बैठे अनिल कुमार के पास पहुंचे और गले मिलकर खेद व्यक्त किया. जब ये सब हुआ तो हॉल में मौजूद चाहे सीएम योगी हों या मंचासीन अतिथि या सामने बैठी जानता और मीडिया. सब मुस्कुराने लगे.
यह भी पढ़ें: आ गई नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन की तारीख, सीएम योगी का ऐलान, बोले- पीएम मोदी को दे दिया न्योता
यह भी पढ़ें: योगी आदित्यनाथ की सरकार के नौ साल पूरे, सीएम ने कहा- भय मिटाकर विकास की गंगा बहाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं