विज्ञापन
This Article is From Nov 06, 2018

अयोध्या में दीपोत्सव: फैजाबाद का नाम अब अयोध्‍या होगा, योगी आदित्‍यनाथ ने किया ऐलान

इलाहाबाद का नाम बदल कर प्रयागराज करने के कुछ ही दिनों बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को घोषणा की कि फैजाबाद जिला अब अयोध्या के नाम से जाना जाएगा.

अयोध्या में दीपोत्सव: फैजाबाद का नाम अब अयोध्‍या होगा, योगी आदित्‍यनाथ ने किया ऐलान
अयोध्या में दीपोत्सव के दौरान लोगों को संबोधित करते योगी आदित्यनाथ
लखनऊ: अयोध्या में धूमधाम से दीपोत्सव मनाया जा रहा है. इस बार की अयोध्या की दिवाली हर साल से खुछ खास है. दिवाली के मौक़े दीपोत्सव में शामिल होने के लिए दक्षिण कोरिया की पहली महिला किम जोंग सूक भी अयोध्या में हैं. इस मौके पर मंगलवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अयोध्या में हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कई घोषणाएं की. अपने संबोधन की शुरुआत में दीपावली की शुभकानाएं देते हुए योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि अयोध्‍या हमारी आन बान और शान का प्रतीक है. इलाहाबाद का नाम बदल कर प्रयागराज करने के कुछ ही दिनों बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को घोषणा की कि फैजाबाद जिला अब अयोध्या के नाम से जाना जाएगा. मुख्यमंत्री ने राज्य की राजधानी लखनऊ से तकरीबन 120 किलोमीटर दूर स्थित इस तीर्थनगरी में कहा, ‘‘अयोध्या हमारी ‘आन, बान और शान' का प्रतीक है.'' आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘कोई अयोध्या के साथ अन्याय नहीं कर सकता है.'' उन्होंने इसके साथ ही कहा कि अयोध्या की पहचान भगवान राम से है. उन्‍होंने बताया कि यहां एक मेडिकल कॉलेज का निर्माण भी हो रहा है जिसका नाम दशरथ के नाम पर होगा. साथ ही शहर में प्रस्‍तावित एयरपोर्ट का नाम भी मर्यादा पुरुषोत्तम राम के नाम पर रखने की योगी ने घोषणा की.
 

Ayodhya Deepotsav 2018 LIVE UPDATES: अयोध्या में दीपोत्सव लाइव


- दिवाली की पूर्व संध्या पर आयोजित दीपोत्सव में आदित्यनाथ ने कहा : अयोध्या के साथ कोई अन्याय नहीं कर सकता.

- एक नई परंपरा को आगे बढ़ाने की शुरुआत करेंगे, रामजी की पैड़ी को विकसित करने का काम किया जाएगा.

- अयोध्या में एक मेडिकल कॉलेज बन रहा है. मेडिकल कॉलेज का नाम भी दशरथ के नाम पर होगा.

- यहां बनने वाले एयरपोर्ट का नाम भगवान राम के नाम पर ही रखेंगे

- अयोध्‍या में बनेगा नया मेडिकल कॉलेज, सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने की घोषणा
 

- फैजाबाद का नाम अब अयोध्‍या होगा : योगी आदित्‍यनाथ

- अयोध्‍या हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है : योगी आदित्‍यनाथ
 
- मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जोंग सूक ने क्‍वीन हू पार्क में क्‍वीन हू मेमोरियल का उद्घाटन किया.
 

- अयोध्या में सीएम योगी आदित्यनाथ ने साउथ कोरिया की प्रथम महिला किम जोंग सूक का स्वागत किया. 
 
- साउथ कोरिया की फर्स्ट लेडी किम जोंग सूक दीपोत्सव के लिए अयोध्या पहुंचीं
योगी सरकार इस बार देश की सबसे बड़ी दिवाली अयोध्या में मनाएगी जो तीन दिन तक चलेगी. इस दौरान राम की पौड़ी पर 3 लाख दिए जलाए जाएंगे, ताकि अयोध्या दीए की रोशनी से पूरी तरह जगमगा उठे. इतना ही नहीं, सेंटोसा बीच के लेजर शो "Wings of Time" की तर्ज पर रामकथा का लेज़र शो होगा. आधा दर्जन विदेश रामलीलाएं होंगी और पुष्पक विमान से उतरे भगवान राम की आगवानी सीएम योगी के साथ-साथ साउथ कोरिया की फर्स्ट लेडी भी करेंगी. 

बता दें कि पिछली बार राम की पॉड़ी रंगीन रोशनियां में नहाई हुई थी और उसकी सीढ़ियों पर करीब पौने दो लाख दीए जलाए गये थे. इस बार तीन लाक से ज्यादा दीए जलाए जाएंगे. अयोध्या के जयसिंहनगर गांव के हर घर में कुछ ऐसा ही नजारा है. हर घर को 5-5 हजार दीए बनाने के आदेश मिले थे.
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Deepotsav 2018, Deepotsav 2018 At Ayodhya, Ayodhya Deepotsav 2018, Yogi Adityanath
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com