विज्ञापन
This Article is From May 02, 2020

यूपी: हॉटस्पॉट से बाहर मोबाइल रिपेयर की दुकानों, निर्माण सामग्री को सशर्त खोलने की इजाजत

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव ने राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से अति प्रभावित (हॉटस्पॉट) क्षेत्रों के बाहर ग्रामीण क्षेत्रों व छोटे कस्बों में स्थित निर्माण सामग्रियों और मोबाइल रिपेयर की दुकानों को सामाजिक दूरी का पालन करने के साथ खोले जाने की अनुमति प्रदान की.

यूपी: हॉटस्पॉट से बाहर मोबाइल रिपेयर की दुकानों, निर्माण सामग्री को सशर्त खोलने की इजाजत
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव ने राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से अति प्रभावित (हॉटस्पॉट) क्षेत्रों के बाहर ग्रामीण क्षेत्रों व छोटे कस्बों में स्थित निर्माण सामग्रियों और मोबाइल रिपेयर की दुकानों को सामाजिक दूरी का पालन करने के साथ खोले जाने की अनुमति प्रदान की.

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने राज्य में हॉटस्पॉट क्षेत्रों के बाहर ग्रामीण क्षेत्रों व छोटे कस्बों में खासकर निर्माण सामग्रियों जैसे ईंट, सीमेन्ट, मौरंग, बालू, सरिया तथा हार्डवेयर एवं मोबाइल रिपेयर करने वाली दुकानों को सशर्त खोले जाने की अनुमति प्रदान करते हुए निर्देश दिए हैं कि सामाजिक दूरी व सैनेटाइजेशन के प्रावधानों तथा केंद्रीय गृह मंत्रालय के दिशानिर्देशों का अक्षरशः कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए.

तिवारी ने शुक्रवार शाम को ये निर्देश प्रदेश के समस्त मण्डलायुक्तों, पुलिस महानिरीक्षकों एवं पुलिस उप महानिरीक्षकों, पुलिस आयुक्तों लखनऊ एवं नोएडा एवं समस्त जिलाधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों/पुलिस अधीक्षकों को परिपत्र के माध्यम से दिए.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh, Mobile Repair Shops, Construction Materials
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com