विज्ञापन
This Article is From May 07, 2017

सपा की हार के लिये कांग्रेस जिम्मेदार, मना करने के बाद भी गठबंधन किया : मुलायम सिंह यादव

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की बुरी तरह से हुई हार के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव ने कहा कि उनके मना करने के बावजूद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कांग्रेस से गठबंधन किया.

सपा की हार के लिये कांग्रेस जिम्मेदार, मना करने के बाद भी गठबंधन किया : मुलायम सिंह यादव
शिवपाल यादव के साथ मुलायम सिंह यादव.
  • ‘शिवपाल को हराने में कोई कसर नहीं छोड़ी गयी, पैसा भी खर्च किया गया’
  • 'मेरे मना करने पर भी अखिलेश ने कांग्रेस से गठबंधन किया'
  • 'मोदी ने एक भी वादा पूरा नहीं किया, झूठ बोलकर जनता को ठगा'
मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की बुरी तरह से हुई हार के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव ने कहा कि उनके मना करने के बावजूद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कांग्रेस से गठबंधन किया.

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी जिंदगी बरबाद करने में कांग्रेस ने कोई कसर नहीं छोड़ी. कांग्रेस ने उन पर कई मामले दर्ज कराए और अखिलेश ने उसी कांग्रेस से गठबंधन किया. समाजवादी पार्टी जनता की गलती से नहीं खुद अपनी गलती से हारी है.’’ शहीद धर्मेन्द्र यादव की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में आज करहल के ग्राम जुनेसा आये मुलायम सिंह ने शिवपाल के रामगोपाल को ‘शकुनी’ बताने वाले बयान को सही बताते हुए कहा कि ‘‘शिवपाल को हराने में कोई कसर नही छोड़ी गयी, पैसा भी खर्च किया गया.’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस से गठबंधन सपा की बुरी दशा के लिए जिम्मेदार है. उनके मना करने पर भी अखिलेश ने कांग्रेस से गठबंधन किया.

मुलायम ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी ने एक भी वादा पूरा नहीं किया, झूठ बोलकर जनता को ठगा. 15 लाख रुपये हर खाते में डालने का वायदा कर सत्ता मे आए लेकिन 15 हजार भी किसी खाते में आज तक नहीं पहुंचे. उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता आपस में मिलकर पार्टी को मजबूत करने का काम करें.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulayam Singh Yadav, Akhilesh Yadav, Congress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com