विज्ञापन

लखनऊ और गाजियाबाद में हत्याओं के बाद एक्शन मोड में सीएम योगी, कुछ अधिकारी हटाए गए, कुछ लाइन हाजिर

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बढ़ती अपराध की घटनाओं का संज्ञान लेते हुए कई पुलिस अफसरों को फटकार लगाई. पीजीआई में हुई प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह की हत्या पर सीएम योगी ने गंभीरता दिखाते हुए विभूति खंड और गोमती नगर विस्तार थाने के अधिकारियों को लाइन हाजिर किया है.

लखनऊ और गाजियाबाद में हत्याओं के बाद एक्शन मोड में सीएम योगी, कुछ अधिकारी हटाए गए, कुछ लाइन हाजिर
लखनऊ:

यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने पुलिस अधिकारियों के साथ हुई वर्चुअल मीटिंग के दौरान नाराजगी जताई. प्रदेश में बढ़ रहे अपराध के बीच 8 जिलों के अधिकारियों के साथ सीएम योगी ने वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की. इस बैठक में पीजीआई में हुई प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह की हत्या का सीएम योगी ने संज्ञान लिया और कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये. सूत्रों की मानें तो समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी ने विभूति खंड और गोमती नगर विस्तार थाने का लिया नाम. बैठक खत्म होते ही पूर्वी जोन के दो थानेदारों पर कार्रवाई की गई. सीपी अमरेन्द्र सेंगर ने अमर सिंह (इंस्पेक्टर विभूति खंड) और इंस्पेक्टर गोमती नगर विस्तार को लाइन हाजिर किया गया है. इधर, एसीपी विभूति खंड विनय द्विवेदी भी हटाए गए हैं. सौम्या पांडेय को एसीपी विभूति खंड का कार्यभार सौंपा गया है. 

सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने देर रात कानून व्यवस्था की बैठक में फील्ड के अफसरों के पेंच कसे हैं. घटना पर सुस्त अधिकारियों को आज सीएम योगी ने जमकर फटकारा. सीएम योगी की डांट की चपेट में गाजियाबाद, जौनपुर, वाराणसी समेत तमाम अफसर आए हैं. दरअसल, क्राइम की बढ़ती घटनाओं खासकर लखनऊ में दिनदहाड़े हुए गोलीकांड पर सीएम योगी आदित्यनाथ बेहद नाराज हैं.

दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

27 मई को प्रॉपर्टी डीलर 43 वर्षीय संदीप सिंह की दो अज्ञात हमलावरों ने पीजीआई थाने के पास बुधवार को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी. पुलिस के बताया कि यह घटना दोहपर करीब एक बजे हुई जिसकी सूचना पाकर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल संदीप सिंह को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि पीड़ित जौनपुर जिले के शिकारा क्षेत्र में तकारी गांव का निवासी था और अभी यहां वृंदावन योजना क्षेत्र में रह रहा था. 

मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों संदीप सिंह पर चलाई गोली

पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात हमलावरों ने संदीप सिंह पर गोली चलाई और फरार हो गए. आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए चार पुलिस टीमों का गठन किया गया है. पुलिस की टीमें क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं और सबूत जुटा रही हैं. पीड़ित की पत्नी प्रीति की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के मुताबिक, सिंह प्रॉपर्टी डीलर था और उसने कल्ली पश्चिम इलाके में यादव मार्केट में अपना कार्यालय खोल रखा था. यह घटना उस समय हुई, जब वह अपनेऑफिस जा रहा था.

ये भी पढ़ें :- गाजियाबाद में बकरीद पर हुई हत्या पर मायावती ने दी यूपी सरकार को चेतावनी-चुनाव में बुरे नतीजे होंगे

गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान की हत्‍या 

गाजियाबाद के खोड़ा में बकरीद पर नाबालिग सूर्या चौहान की हत्‍या कर दी गई थी. सूर्या चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने आज एनकाउंटर में मार गिराया है, ये एनकाउंट गाजियाबाद के इंदिरापुरम में हुआ. दिल्‍ली से सटे खोड़ा इलाके में बकरीद के दिन हुई सूर्या चौहान ही हत्‍या ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी. असद हत्‍याकांड को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था. इधर, सूर्या चौहान की मौत के बाद उसके परिवारवाले और कई हिंदूवादी संगठन लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. पुलिस से असद का एनकाउंटर करने की मांग कर रहे थे. ऐसे में पुलिस पर भी असद को पकड़ने का काफी दबाव था.   गाजियाबाद के थाना खोड़ा क्षेत्र के नवनीत विहार में बकरीद के दिन हुई सूर्या चौहान की चाकुओं से गोदकर हत्या की गई थी, जिसके बाद इलाके में भारी आक्रोश देखने को मिला. इस मामले में पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन मुख्य आरोपी असद लगातार फरार चल रहा था. पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश और चेकिंग अभियान चला रही थी.

ये भी पढ़ें:- गांव-गांव घूमे, रात भी वहीं बिताएं... चुनाव से पहले CM योगी ने अपने मंत्री-विधायकों को दिया बड़ा टास्क 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com