योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
- CM योगी आदित्यनाथ ने शिक्षकों को दी सख्त वार्निंग
- बोले- लापरवाही की तो जा सकती है नौकरी
- 'शिक्षा प्रणाली में ‘नेतागीरी‘ सहन नहीं की जाएगी'
लखनऊ:
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कर्तव्य के प्रति लापरवाह शिक्षकों को आगाह करते हुए शुक्रवार को कहा कि काम में ढिलाई बरतने वालों की नौकरी भी जा सकती है. योगी ने यहां शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि शिक्षकों को स्कूल में रहना होगा और इसमें कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी. अगर शिक्षकों की लापरवाही पायी गयी तो उनकी नौकरी भी जा सकती है. मुख्यमंत्री ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को यह भी निर्देश दिये कि शिक्षा प्रणाली में ‘नेतागीरी‘ सहन नहीं की जाएगी.
यह भी पढ़ें: योगी सरकार की पहल- यूपी के स्कूलों में होगी रामलीला, बच्चों को मिलेगी रामचरित मानस गायन की ट्रेनिंग
उन्होंने कहा कि कोई भी स्कूल जर्जर भवन में संचालित नहीं किया जाएगा. सरकार हालात में सुधार के लिये मदद करेगी. साथ ही इसमें जनसहभागिता की भी जरूरत है. योगी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से स्कूलों में डेस्क और बेंच की स्थिति के बारे में भी पूछा.
VIDEO: मिशन 2019 इंट्रो : यूपी में कानून की जगह पुलिस का राज?
उन्होंने कहा कि वनटांगिया लोगों के गांवों में भी जल्द ही स्कूल स्थापित किये जाएंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Yogi Adityanath, Yogi Adityanath Warns Teachers