विज्ञापन

ये तो कहीं भी नाच गा कर कमा सकता है, योगी की चुटकी पर देखने लायक थी रवि किशन की प्रतिक्रिया

CM Yogi On Ravi Kishan: गोरखपुर में आगामी विकास की योजनाओं पर बात करते वक्त सीएम योगी ने रवि किशन पर चुटकी लेते हुए कहा कि रवि किशन तो कहीं भी नाच गाकर कमा सकता है, लेकिन कालीबाड़ी वाले बाबा का क्या होगा?

ये तो कहीं भी नाच गा कर कमा सकता है, योगी की चुटकी पर देखने लायक थी रवि किशन की प्रतिक्रिया
cm yogi Adityanath ravi kishan video
  • सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में होली मिलन कार्यक्रम में सांसद रवि किशन की चुटकी लेते हुए मजेदार टिप्पणी की
  • योगी ने कहा कि रवि किशन नाच गाकर अपनी कमाई कर लेंगे, लेकिन कालीबाड़ी वाले बाबा को जनता की समृद्धि चाहिए
  • योगी ने पाण्डेयहाता क्षेत्र के विकास की बात करते हुए सड़कों के चौड़ीकरण और व्यापारिक कॉम्प्लेक्स का जिक्र किया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
गोरखपुर:

CM Yogi On Ravi Kishan Viral Video: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर सांसद रवि किशन की खूब खिंचाई करते हैं. मंच हो या कोई भी जगह, सीएम योगी रवि किशन की चुटकी लिए बिना नहीं रहते. गोरखपुर में होली मिलन कार्यक्रम के दौरान भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला. सीएम योगी ने सांसद रवि किशन के बारे में ऐसा कुछ कहा कि वहां मौजू लोग बिना हंसे नहीं रह सके. यह मजेदार वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल है. 

ऐसा क्या बोले सीएम योगी आदित्यनाथ?

मौका होली मिलन समारोह का था.गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मंच पर गोरखपुर सांसद रवि किशन भी मौजूद थे. गोरखपुर में आगामी विकास की योजनाओं पर बात करते वक्त सीएम योगी ने रवि किशन पर चुटकी लेते हुए कहा कि रवि किशन तो कहीं भी नाच गाकर कमा सकता है, लेकिन कालीबाड़ी वाले बाबा का क्या होगा? उन्हें कुछ तभी मिलेगा, जब जनता की समृद्धि होगी. यूपी के मुख्यमंत्री की ये बात सुन रवि किशन का भी रिएक्शन देखने लायक था.  रवि किशन सुनकर पहले चौंके, बाद में खुद भी हंसी नहीं रोक पाए. योगी की स्पीच का ये वाला अंश अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है. 

सीएम योगी ने गोरखपुर में आयोजित भक्त प्रह्लाद की शोभायात्रा और आरती कार्यक्रम में पाण्डेयहाता पहुंचे थे. सीएम योगी ने कहा कि पाण्डेयहाता में पहले सकरी गली थी.अब सड़कें चौड़ी हो जाएंगी तो विरासत गलियारा सबसे सुंदर हो जाएगा. यहां व्यापरियों को लाभ होगा. एक कॉम्लेक्स भी व्यापारियों के लिए बनेगा. 

रवि किशन ने डीजे वाले बाबू से क्या कहा?

सीएम योगी के साथ मौजूद इस कार्यक्रम में रवि किशन का जोश देखने लायक था. उन्होंने माइक संभालते ही होली का मशहूर गाना होली खेलें रघुबीरा... गुनगुनाने लगे. रवि किशन ने डीजे वाले से कहा कि ए डीजे वाले ... वही म्यूजिक बजाओ जो पहले बजाया था... ऐ डीजे वाला खाली म्यूजिक लगाना बस... सुनते ही मौजूद जनता भी खूब झूम उठी. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com