विज्ञापन
This Article is From Feb 27, 2021

Ayodhya Airport को लेकर CM Yogi का ऐलान, जल्द शुरू होंगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें

Ram Mandir: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि अयोध्या हवाईअड्डे (Ayodhya Airport) से जल्द ही उड़ानें शुरू होंगी.

Ayodhya Airport को लेकर CM Yogi का ऐलान, जल्द शुरू होंगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें
Ayodhya में International Tourism को बढ़ाने के लिए कई योजनाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है: CM Yogi
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि अयोध्या हवाईअड्डे (Ayodhya Airport) से जल्द ही उड़ानें शुरू होंगी. साथ ही इसे अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा (Internation Airport Ayodhya) बनाने के प्रस्ताव पर भारत सरकार ने अपना अनुमोदन दिया है और इसके लिए वहां पर तत्काल एटीआर 72 जैसे विमानों के संचालन के लिए 250 करोड़ रुपए हवाईअड्डा निर्माण के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. उन्होंने कहा कि इसके साथ ही हवाईअड्डे के विस्तार की कार्यवाही चलती रहेगी, जिसमें एयर बस और अन्य बड़े यात्री विमानों का आवागमन बेहतर तरीके से हो सके. एक सरकारी बयान के अनुसार, आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि के रूप में विख्यात है.  

Read Also: कलाकार ने 60 हजार सिक्कों से बना दिया राम मंदिर का अनोखा स्ट्रक्चर, खर्च किए 2 लाख रुपए 

अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण (Ayodhya Ram Mandir) की कार्यवाही युद्ध स्तर पर चल रही है. अयोध्या भारत की सनातन आस्था का केंद्र बिंदु होने के नाते लाखों की संख्या में श्रद्धालु अलग-अलग पर्व और त्योहारों में दर्शन करने आते हैं.  ऐसे में अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय पर्यटन को विकसित करने के लिए कई योजनाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है. 

Read Also: अयोध्या का एयरपोर्ट मर्यादा पुरुषोत्‍तम श्रीराम के नाम पर होगा, बजट में मिले 101 करोड़ रुपये

मुख्यमंत्री ने कहा, ''''हम सब जानते हैं कि दुनिया के तमाम देशों में भारतीय मूल के नागरिक और अप्रवासी भारतीय बड़ी संख्या में रहते हैं. उनकी ईच्छा होती है कि वे भी अयोध्या आ सकें. इसलिए यूपी सरकार ने अयोध्या की एयरस्ट्रिप को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने का एक प्रस्ताव भारत सरकार के पास भेजा था. हवाईअड्डे के निर्माण के लिए करीब एक हजार करोड़ की धनराशि प्रदेश सरकार ने भूमि क्रय करने के लिए जिला प्रशासन को दी है और अधिग्रहण की कार्यवाही तेजी से चल रही है. अब तक 377 एकड़ से अधिक भूमि क्रय की जा चुकी है और युद्ध् स्तर पर इसे आगे बढ़ा रहे हैं.''''
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CM Yogi Adityanath, Ayodhya Airport, International Flight To Ayodhya, Ram Mandhir
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com