विज्ञापन
This Article is From Jul 17, 2017

योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में डाला वोट, बोले- रामनाथ कोविंद भारी मतों से जीतेंगे

मतदान के बाद योगी ने संवाददाताओं से कहा कि राजग प्रत्याशी राम नाथ कोविंद भारी मतों से चुनाव जीत रहे हैं.

योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में डाला वोट, बोले- रामनाथ कोविंद भारी मतों से जीतेंगे
राष्ट्रपति चुनाव : योगी आदित्यनाथ मतदान करने पहुंचे
  • रामनाथ कोविंद भारी मतों से जीत रहे हैं : योगी
  • यूपी के निवासी राष्ट्रपति बनने वाले हैं गौरव की बात
  • मौर्य और कैबिनेट के अन्य लोगों ने भी किया वोट
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति पद के लिए हो रहे चुनाव में आज सुबह मतदान किया. मुख्यमंत्री सुबह दस बजे ही विधानभवन पहुंचे और अपना वोट डाला. मतदान के बाद योगी ने संवाददाताओं से कहा कि राजग प्रत्याशी राम नाथ कोविंद भारी मतों से चुनाव जीत रहे हैं. उन्होंने बताया कि यह उत्तर प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि यहां के निवासी राष्ट्रपति बनने वाले हैं.

इस सवाल पर कि क्या राजग के अलावा अन्य दलों से भी कोविंद को वोट मिलेंगे, योगी ने कहा कि भाजपा और राजग के वोट तो उन्हें मिलेंगे ही. इतना कहकर वह मुस्कुरा कर चले गए. योगी के अलावा केन्द्रीय मंत्री उमा भारती, राज्य के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और योगी कैबिनेट के कुछ अन्य मंत्रियों ने मतदान किया.


यह भी पढ़ें
राष्ट्रपति चुनाव 2017 : वोटिंग के लिए क्यों हो रहा है विशेष पेन का इस्तेमाल, जानें- 5 महत्वपूर्ण बातें
राष्ट्रपति चुनाव 2017 : जीत चाहे किसी की भी हो, चर्चा में तो कानपुर शहर ही रहेगा

गौरतलब है कि देश के अगले राष्ट्रपति के लिए वोटिंग जारी है. राष्ट्रपति चुनाव के लिए मुकाबला एनडीए के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद और यूपीए की उम्मीदवार मीरा कुमार के बीच है. वोटों की गिनती 20 जुलाई को दिल्ली में होगी, जहां सभी बैलेट बॉक्स लाए जाएंगे. इसी दिन नतीजों का भी ऐलान होगा. राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो जाएगा. आज संसद भवन और राज्य विधानसभाओं में सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे.



(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yogi Adityanath, Ram Nath Kovind, Meira Kumar, Presidential Election, Presidential Elections 2017
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com