विज्ञापन

'दिमाग सही कर लो, नहीं तो सही कर दूंगा; काम तो तुम्हारा बाप भी करेगा', प्रदेश सचिव पर भड़के संजय निषाद

उत्तर प्रदेश के जालौन में आयोजित बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद का एक विवादित वीडियो सामने आया है. मंच पर माल्यार्पण और व्यवस्था को लेकर हुए विवाद के बाद, संजय निषाद ने पार्टी के प्रदेश सचिव राघवेंद्र मणि निषाद पर खुलेआम नाराजगी जताई.

'दिमाग सही कर लो, नहीं तो सही कर दूंगा; काम तो तुम्हारा बाप भी करेगा', प्रदेश सचिव पर भड़के संजय निषाद
कार्यक्रम के दौरान पार्टी के प्रदेश सचिव के मंच पर चढ़ने पर नाराजगी जताते हुए खुलेआम फटकार लगा दी, जिसका वीडियो सामने आया है.
Mayank Gupta

उत्तर प्रदेश के जालौन में कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने कालपी में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिए विधानसभा चुनाव की तैयारियों का बिगुल फूंका. हालांकि, इस कार्यक्रम के दौरान पार्टी के प्रदेश सचिव के मंच पर चढ़ने पर नाराजगी जताते हुए खुलेआम फटकार लगा दी, जिसका वीडियो सामने आया है. इस में साफ देखा जा सकता है कि प्रदेश सचिव राघवेंद्र मणि निषाद से संजय निषाद कह रहे हैं कि दिमाग सही कर लो, नहीं तो दिमाग सही कर दूंगा. वह यहीं नहीं रुके. इसके बाद उन्होंने धमकी भरे लहजे में प्रदेश महासचिव से कहा कि काम तो तुम्हारा बाप भी करेगा.वहीं पास खड़े अन्य लोग बीच बचाव करते नजर आए. 

गौरतलब है कि कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने गुरुवार को जालौन की कालपी विधानसभा में आयोजित बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे थे. इस दौरान मंच पर कार्यकर्ताओं के माल्यार्पण के दौरान व्यवस्था को लेकर विवाद हो गया. इसी मौके पर प्रदेश सचिव राघवेंद्र मणि निषाद ने मंच पर मौजूद महिलाओं को हटाने की बात कही, जिसके बाद विवाद बढ़ गया. इस पर डॉ. संजय निषाद नाराज हो गए और उन्होंने मंच से ही प्रदेश सचिव को डांट दिया. इस दौरान प्रदेश सचिव ने भी नाराजगी जताई, जिसके बाद मंच पर मौजूद अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने का प्रयास किया. 

बीच-बचाव कर मामले को कराया गया शांत

विवाद के दौरान प्रदेश सचिव राघवेंद्र मणि निषाद ने मंच से कहा कि वह लगातार पार्टी के लिए सक्रिय होकर काम कर रहे हैं, लेकिन उनके काम के अनुरूप उन्हें कोई अवसर नहीं मिल रहा है. इस पर डॉ. संजय निषाद भड़क गए और कहा कि काम तो करना ही पड़ेगा, तुम्हारे बाप को भी करना पड़ेगा. दिमाग सही कर लो, वरना दिमाग सही कर दूंगा. पार्टी के पदाधिकारी को खुलेआम बेइज्जत करने बाद सम्मेलन को संबोधित करते हुए डॉ. संजय निषाद ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया.  

गद्दारों पर शिकंजा कसने का किया ऐलान

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने निषाद समाज को उनके अधिकारों से वंचित रखा और समाज के विकास की उपेक्षा की. उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर समाज के अधिकारों की लड़ाई लड़ने और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया. निषाद ने कहा कि कुछ सीटें ऐसी थीं, जहां पार्टी की जीत लगभग तय थी, लेकिन कुछ गद्दारों की वजह से पार्टी को हार का सामना करना पड़ा. उन्होंने दावा किया कि ऐसे लोगों की सूची उनके पास है. उनके खिलाफ अब संगठनात्मक कार्रवाई की जाएगी. 

यह भी पढ़ें- 'वायरल गर्ल' से शादी रचाने वाले एक्टर फरमान को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने ये बताई वजह 

वहीं, अयोध्या में राम मंदिर चंदा मामले पर मंत्री ने कहा कि सरकार पूरे मामले पर गंभीरता से नजर रखे हुई है. उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं और यदि कोई दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी और उसे जेल भेजा जाएगा. 

यह भी पढ़ें-  इंदौर से खंडवा के ओंकारेश्वर तक दौड़ेगी ब्रॉड गेज ट्रेन,  सिंहस्थ 2028 से पहले  ही मिलेगा हाई स्पीड का तोहफा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanjay Nishad, Sanjay Nishad Video, Jalon, Uttar Pradesh, Uttar Pradesh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com