विज्ञापन

बारिश के बीच बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरी, मलबे में दबने से 3 लोगों की मौत

यूपी में जारी बारिश के बीच बुलंदशहर से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है. यहां एक मस्जिद की दीवार गिर गई. जिसके मलबे में दबने से तीन लोगों की मौत हो गई. तीन अन्य लोग इस हादसे में घायल बताए जा रहे हैं.

बारिश के बीच बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरी, मलबे में दबने से 3 लोगों की मौत
बुलंदशहर में मस्जिद के बीच मस्जिद की दीवार गिरने से तीन लोगों की मौत.
NDTV
  • बुलंदशहर में बारिश के बीच एक मस्जिद की दीवार गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया.
  • इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा बुलंदशहर के मूंडाखेड़ा इलाके में हुई.
  • बताया गया कि इस हादसे में कुल 6 लोग मलबे में दब गए, जिसमें से तीन लोगों की मौत हो गई.
बुलंदशहर:

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बारिश के बीच एक मस्जिद की दीवार गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा बुलंदशहर के मूंडाखेड़ा इलाके में हुई. जहां बारिश के कारण मस्जिद की बाउंड्रीवाल ढह गई. खुर्जा CO शोभित कुमार अत्री ने बताया, 'थाना खुर्जा नगर के ग्राम मूंडाखेड़ा में दीवार गिरने की एक दुर्घटना हुई थी. इसमें कुल 6 लोग मलबे की नीचे दब गए थे, जिसमें से दो लोगों की शुरूआत में ही मृत्यु हो गई थी. 4 अन्य लोग घायल थे, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया था, जिसमें से एक अन्य महिला की मृत्यु में हो गई है.' 

इस हादसे में कुल 3 लोगों की मौत हो गई है, अन्य की स्थिति सामान्य है.


खबर अपडेट की जा रही है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bulandshahr, Bulandshahr Accident, Bulandshahr Mosque Collapse, UP Rain, UP Rain Damage
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com