विज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच ऐतिहासिक संयोग, आज ही के दिन बना था सेल्सियस तापमान पैमाना

Heat Wave: उत्‍तर भारत में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है और पारा 45 डिग्री के आसपास पहुंच गया है. आज ही के दिन 1743 में सेल्सियस तापमान पैमाने का अविष्‍कार हुआ था. 'सेंटीग्रेड' शब्द का अर्थ है 100 भागों में विभाजित.

भीषण गर्मी के बीच ऐतिहासिक संयोग, आज ही के दिन बना था सेल्सियस तापमान पैमाना
  • देश के अधिकतर हिस्सों में भीषण गर्मी और हीटवेव का प्रकोप जारी है
  • उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिसके कारण भारत सरकार द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है
  • वैज्ञानिक ज्यां पियरे क्रिस्टीन ने सेंटीग्रेड तापमान पैमाने का विकास किया था, जिसे आज भी इस्तेमाल किया जाता है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्‍ली:

Delhi Heatwave: देश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी और हीटवेव का प्रकोप जारी है. दिल्‍ली एनसीआर में पारा 45 के करीब पहुंच गया है. उत्‍तराखंड और जम्‍मू-कश्‍मीर जैसे कई राज्यों में तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिसके कारण भारत सरकार लगातार एडवाइजरी जारी कर रही है. पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, जम्‍मू-कश्‍मीर में भी लू चलने की संभावना है. इसी गर्मी भरे दिन एक दिलचस्प ऐतिहासिक संयोग भी जुड़ा हुआ है. आज ही के दिन यानी 19 मई 1743 को फ्रांसीसी वैज्ञानिक ज्यां पियरे क्रिस्टीन ने सेंटीग्रेड (सेल्सियस) तापमान पैमाने को विकसित किया था, जिसका हम आज भी इस्तेमाल करते हैं.

पहले पानी के उबलने का तापमान 0 डिग्री सेल्सियस...

सबसे पहले स्वीडिश खगोलशास्त्री एंडर्स सेल्सियस ने वर्ष 1742 में इस स्केल को प्रस्तुत किया था. शुरुआत में उन्होंने पानी के उबलने का तापमान 0 डिग्री सेल्सियस और जमने का तापमान 100 डिग्री सेल्सियस निर्धारित किया था, लेकिन बाद में इस पैमाने को उलट दिया गया. मानक वायुमंडलीय दबाव पर शुद्ध बर्फ का गलनांक यानी फ्रीजिंग प्वाइंट 0 डिग्री सेल्सियस और शुद्ध पानी का क्वथनांक यानी बॉयलिंग प्वाइंट 100 डिग्री सेल्सियस माना जाता है.

'सेंटीग्रेड' शब्द के मायने?

'सेंटीग्रेड' शब्द का अर्थ है 100 भागों में विभाजित. पानी के जमने और उबलने के तापमान के बीच 100 डिग्री का अंतर होने के कारण यह नाम दिया गया. वर्ष 1948 में इसे आधिकारिक रूप से 'सेल्सियस' नाम दिया गया. वैज्ञानिकों के अनुसार, सेल्सियस स्केल की सरलता और सटीकता ने इसे दुनिया भर में सबसे लोकप्रिय तापमान पैमाना बना दिया है. जब देश हीटवेव की चपेट में है, तब यह तापमान पैमाना और भी प्रासंगिक हो जाता है. 

मौसम विभाग, स्वास्थ्य मंत्रालय और आयुष मंत्रालय सभी सेल्सियस स्केल का इस्तेमाल करके लोगों को सतर्क करते हैं. यह स्केल न सिर्फ मौसम रिपोर्टिंग में, बल्कि विज्ञान, उद्योग, चिकित्सा, खाद्य सुरक्षा और इंजीनियरिंग के क्षेत्रों में भी व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है. सेल्सियस स्केल के प्रमुख उपयोगों में मौसम पूर्वानुमान और हीटवेव चेतावनी, औद्योगिक प्रक्रियाओं का नियंत्रण, खाना पकाने और खाद्य सुरक्षा, वैज्ञानिक प्रयोग एवं अनुसंधान, साथ ही इंजीनियरिंग डिजाइन शामिल हैं.

ये भी पढ़ें :- गर्मी बढ़ते ही क्यों बदल जाता है मूड? जानें Heat Anxiety, चिड़चिड़ेपन का असली कारण और बचने के उपाय

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com