विज्ञापन
This Article is From Aug 08, 2018

बसपा प्रमुख मायावती ने सवर्णों को आरक्षण देने की मांग की, कही यह बड़ी बात

बसपा ने केंद्र सरकार से सर्वसमाज में से ऊंची जातियों व मुस्लिम एवं अन्य धार्मिक अल्पसंख्यक समाज के गरीबों को आर्थिक आधार पर अलग से आरक्षण देने की मांग की है.

बसपा प्रमुख मायावती ने सवर्णों को आरक्षण देने की मांग की, कही यह बड़ी बात
बसपा ने कहा है कि अगर सरकार इस बारे में संविधान संशोधन विधेयक लाती है तो वह इसका पुरजोर समर्थन करेगी.
लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने केंद्र सरकार से सर्वसमाज में से ऊंची जातियों व मुस्लिम एवं अन्य धार्मिक अल्पसंख्यक समाज के गरीबों को आर्थिक आधार पर अलग से आरक्षण देने की मांग की है. पार्टी ने कहा कि यदि इस संबंध में सरकार संसद में संविधान संशोधन विधेयक लाती है तो वह इसका पुरजोर समर्थन करेगी. बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने बयान में कहा, "हमारी पार्टी सर्वसमाज में से अपरकास्ट समाज व मुस्लिम एवं अन्य धार्मिक अल्पसंख्यक समाज के गरीबों को भी आर्थिक आधार पर अलग से आरक्षण देने के लिए संविधान संशोधन के पक्ष में रही है और इसके लिए काफी पहले से प्रयासरत भी रही है". 

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी बोले, आरक्षण रोजगार की गारंटी नहीं, क्योंकि नौकरियां नहीं हैं 

उन्होंने कहा कि इस संबंध में वैसे भी यह सर्वविदित ही है कि बसपा द्वारा कई बार संसद में व संसद के बाहर भी जोरदार मांग की गई है तथा उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री के तौर पर उन्होंने केंद्र सरकार को चिट्ठी भी लिखी थी. मायावती ने कहा, "आज फिर से बसपा का यही कहना है कि अगर केंद्र की सरकार हमारी मांग पर अमल करते हुए ठोस कदम उठाकर संसद में संविधान संशोधन विधेयक लाती है तो हमारी पार्टी इसका पुरजोर समर्थन करेगी, ताकि सर्वसमाज में से अपरकास्ट समाज व मुस्लिम एवं अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों के गरीबों को भी आगे बढ़ने का कुछ मौका मिल सके". 

SC/ST के अधिकारों को कोई नहीं छीन सकता, न ही आरक्षण खत्म किया जा सकता है : नीतीश  

VIDEO: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने माना, नौकरियों को लेकर है संकट

 


(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BSP, BSP Chief
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com