विज्ञापन
This Article is From May 07, 2020

BJP विधायक ने शराब बिक्री को लेकर अपनी ही सरकार पर साधा निशाना, बोले- भले ही कोई अन्य सुविधा बंद कर दी जाये...

भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह ने लॉकडाउन के बीच शुरू की गयी शराब बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध लगाने के साथ ही, इस फैसले के लिए अपनी ही पार्टी की सरकार पर निशाना साधा.

BJP विधायक ने शराब बिक्री को लेकर अपनी ही सरकार पर साधा निशाना, बोले- भले ही कोई अन्य सुविधा बंद कर दी जाये...
BJP विधायक ने शराब बिक्री को लेकर अपनी ही सरकार पर निशाना साधा- प्रतीकात्मक तस्वीर
बलिया:

भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह ने लॉकडाउन के बीच शुरू की गयी शराब बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध लगाने के साथ ही, इस फैसले के लिए अपनी ही पार्टी की सरकार पर निशाना साधा और सरकार से अपने निर्णय पर पुनर्विचार की मांग की. विधायक ने शराबबंदी के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि राजस्व संग्रह के लिये इंसान की जान से समझौता करना उचित नहीं है.

बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र के भाजपा विधायक सिंह ने बृहस्पतिवार को अपने आवास पर संवाददाताओं से बातचीत में लॉकडाउन के बीच शराब की दुकानों को खोले जाने को लेकर अपनी ही सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए सरकार से अपने निर्णय पर पुनर्विचार की मांग की.

सिंह ने कहा कि भले ही कोई अन्य सुविधा बंद कर दी जाये और राजस्व प्राप्ति के लिए कोई दूसरा उपाय किया जाय लेकिन समाज हित में शराब की बिक्री रोका जाना आवश्यक है, क्योंकि इससे अराजकता फैलती है. साथ ही शराब की बिक्री के बीच लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन संभव नहीं है.

उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए दावा किया है कि नीतीश कुमार इकलौते ऐसे राजनेता हैं, जिन्होंने बिहार के गरीब प्रांत होते हुए भी इंसान को इंसान बनाने के लिए शराबबंदी कर आमदनी के बहुत बड़े स्रोत को बंद कर दिया. यह नीतीश कुमार जैसे नेता के ही वश की बात है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BJP MLA, Surendra Singh, Government Of India, Liquor Sale
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com