विज्ञापन
This Article is From Sep 15, 2019

BJP विधायक बोले, ममता बनर्जी को भी वैसे ही सबक सिखाया जा सकता है, जैसे चिदंबरम और दूसरों को...

उत्तर प्रदेश के बलिया से विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा, अगर ममता बनर्जी बांग्लादेशियों को रखकर राजनीति करना चाहती हैं तो उन्हें बांग्लादेश का प्रधानमंत्री बन जाना चाहिए.

BJP विधायक बोले, ममता बनर्जी को भी वैसे ही सबक सिखाया जा सकता है, जैसे चिदंबरम और दूसरों को...
उत्तर प्रदेश के बलिया से विधायक सुरेंद्र सिंह (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

अपने विवादित बयानों की वजह से अक्सर चर्चा में रहने वाले BJP के विधायक सुरेंद्र सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है. उत्तर प्रदेश के बलिया से विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा, 'अगर ममता बनर्जी बांग्लादेशियों को रखकर राजनीति करना चाहती हैं तो उन्हें बांग्लादेश का प्रधानमंत्री बन जाना चाहिए...अगर हिम्मत है तो.' सुरेंद्र सिंह ने कहा, हम यह कभी स्वीकार नहीं करेंगे कि भारत में शरणार्थियों की तरह रहने वाले विदेशी यहां की राजनीति को प्रभावित करें.  

सुरेंद्र सिंह यहीं नहीं रुके. उन्होंने आगे कहा, 'ममता बनर्जी भारतीय हैं, इसलिये वे यहां रह सकती हैं, लेकिन अगर वे देश विरोधी भावनाओं से प्रभावित होती हैं तो उन्हें सबक सिखाया जा सकता है, जिस तरह पी चिदंबरम और दूसरों को सिखाया जा रहा है. आपको बता दें कि बीते दिनों ही सुरेंद्र सिंह ने एक विवादास्पद बयान दिया था. सिंह ने कहा था कि मुस्लिमों में एक-एक आदमी की 50-50 बीवियां होती हैं और 1050 बच्चे होते हैं. उन्होंने इसे जानवर प्रवृत्ति करार दिया था. 

BJP विधायक बोले- मुस्लिमों के होती हैं 50 पत्नियां और 1050 बच्चे, यह जानवरी प्रवृत्ति है

एएनआई द्वारा जारी एक वीडियो में देखा जा सकता है कि भाजपा विधायक ने कहा, 'मुस्लिम धर्म में लोगों की 50-50 बीवियां होती हैं और वे 1050 बच्चों को जन्म देती हैं. यह परंपरा नहीं, बल्कि जानवरी प्रवृत्ति है.' इससे पहले हाल ही में विधायक सुरेंद्र सिंह ने दावा किया था कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर 2024 में भारत हिंदू राष्ट्र घोषित हो जायेगा. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि साल 2024 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं. पूरी संभावना है कि वर्ष 2024 में भारत हिन्दू राष्ट्र घोषित हो जाए. (ANI से इनपुट के साथ)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Surendra Narayan Singh, Surendra Singh, Surendra Singh Bairia, BJP, BJP MLA, Mamta Banerjee
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com