विज्ञापन
This Article is From Jan 30, 2018

कासगंज हिंसा के शिकार चंदन को शहीद का दर्जा दिए जाने की बीजेपी विधायक ने की मांग

चंदन का परिवार उसे शहीद का दर्जा देने की मांग कर रहा है.

कासगंज हिंसा के शिकार चंदन को शहीद का दर्जा दिए जाने की बीजेपी विधायक ने की मांग
कासगंज हिंसा का के बाद का दृश्य (फाइल फोटो)
  • कासगंज में हुई हिंसा में चंदन की हुई मौत
  • मौत के बाद राज्य में इस मुद्दे पर राजनीति जारी
  • अब बीजेपी विधायक ने यूपी सरकार से की मांग
लखनऊ: आगरा में विश्व हिंदु परिषद ने कासगंज में हिंसा के दौरान फायरिंग में हुई चंदन की मौत के विरोध में प्रदर्शन किया. वीएचपी ने मृतक को 50 लाख मुआवजा देने की मांग की है. हालांकि सरकार ने मृतक चंदन के पिता को 20 लाख का चेक दिया है. चंदन का परिवार उसे शहीद का दर्जा देने की मांग कर रहा है.

कासगंज में हिंसा के बाद सामान्य होते हालात, मृतक के परिजनों को 20 लाख का मुआवजा

इससे पहले उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी ट्वीट के ज़रिए मारे गए आदमी के लिए 50 लाख मुआवजा और दोषियों को कड़ी सज़ा की मांग कर चुके हैं. 

कासगंज हिंसा को राज्यपाल राम नाईक ने बताया कलंक, मायावती सरकार पर बरसीं

उधर इस मामले में कासगंज बीजेपी के विधायक देवेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर यह मांग की है कि इस हिंसा के शिकार हुए चंदन अभिषेक को शहीद का दर्जा दिया जाए.

VIDEO: कासगंज से ग्राउंड रिपोर्ट

इसके अलावा अपने पत्र में विधायक ने कहा है कि वह चंदन के परिजनों के लिए नौकरी की मांग भी करते हैं.     


 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kasganj Violence
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com