विज्ञापन
This Article is From Oct 26, 2017

योगी आदित्यनाथ कर रहे थे ताजमहल का दीदार, मगर विधायक के बयान ने करवा दी फजीहत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज ‘‘मोहब्बत की मिसाल माने जाने वाले’’ ताज का दीदार किया.

योगी आदित्यनाथ कर रहे थे ताजमहल का दीदार, मगर विधायक के बयान ने करवा दी फजीहत
योगी आदित्यनाथ ने किया ताजमहल का दीदार
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ताजमहल यात्रा के दौरान उनकी पार्टी के एक विधायक ने कहा कि 17वीं सदी की इस इमारत का निर्माण एक शिव मंदिर को गिराकर उसकी जगह पर किया गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज ‘‘मोहब्बत की मिसाल माने जाने वाले’’ ताज का दीदार किया.

'खूबसूरत क्रबिस्तान' और 'मंदिर' जैसे विवादों के ढेर पर खड़ा है ताजमहल

आगरा (उत्तर) के विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने ताजमहल परिसर में संवाददाताओं से कहा कि मुगलों ने पहले मंदिर को गिराया था और फिर ताजमहल का निर्माण कराया. गर्ग ने कहा कि कई इतिहासकारों का मानना है कि जिस जगह ताजमहल है, वहां पहले शिव मंदिर था, उन्होंने हालांकि कहा कि भाजपा ताज के महत्व को मानती है.

उत्तर प्रदेश सरकार ने 2018 के कैलेण्डर में ताजमहल को प्रमुखता से दी जगह

गर्ग ने कहा कि ताजमहल दुनिया के आश्चर्यों में शामिल है. हर साल लाखों लोग इसे देखने आते हैं और आगरा ताज की वजह से ही प्रसिद्ध है. जिस समय योगी राज्य की पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी और अन्य भाजपा नेताओं के साथ ताजमहल देख रहे थे, उसी समय गर्ग का यह बयान आया है. ताज को लेकर पिछले कुछ दिनों में काफी विवाद हुआ है. उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की पुस्तिका में ताज का नाम नहीं था.
वहीं भाजपा विधायक संगीत सोम ने भी ताजमहल को लेकर विवादित बयान दिया था. भाजपा सांसद विनय कटियार कह चुके हैं कि ताज वास्तव में शिव मंदिर है. योगी ने हालांकि गोरखपुर की रैली में स्पष्ट किया था कि ताजमहल भारत का गौरव है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BJP, Tajmahal, Yogi Adityanath
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com