विज्ञापन

होली से पहले ग्रेटर नोएडा में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 200 किलो नकली पनीर किया जब्त

खाद्य सुरक्षा उपयुक्त सर्वेश कुमार ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशन में आगामी पर्व होली को लेकर यह अभियान चलाया जा रहा है. किसी भी मिलावटखोरो को बक्सा नहीं जाएगा.

होली से पहले ग्रेटर नोएडा में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 200 किलो नकली पनीर किया जब्त
ग्रेटर नोएडा:

ग्रेटर नोएडा होली से पहले मिलावटखोरों की खैर नहीं है.  प्रशासन ऐसे हर ठिकानें पर छापेमारी कर रहा है जहां नकली खाद्य पदार्थ रखे होने की सूचना मिल रही है. मंगलवार को भी प्रशासन ने एक ऐसी ही कार्रवाई करते हुए 200 किलो नकली पनीर को नष्ट कर दिया है. खाद्य सुरक्षा अधिकारी विशाल कुमार और सैयद इब्दुल्लाह की टीम ने  ग्रेटर नोएडा स्थित तिलपता गांव में चौधरी पनीर भंडार से लगभग 200 किलो पनीर पाया गया.

Latest and Breaking News on NDTV

टीम द्वारा उस पनीर का एक नमूना लेकर बाकि बचे पनीर जोकि 200 किलो था उसको गांव के पास बने नाले में डाल दिया गया है. जबकि दूसरी तरफ नोएडा में खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसके पांडे एवं ओपी सिंह की टीम ने सेक्टर 45 नोएडा स्थित गणेशपुरम रेस्टोरेंट से खोया का एक नमूना लिया और नोएडा सेक्टर 93 स्थित गोपाल सीट से भी एक खोया का नमूना लिया गया. इस तरह खाद्य सुरक्षा विभाग ने तीन नमूने लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

खाद्य सुरक्षा उपयुक्त सर्वेश कुमार ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशन में आगामी पर्व होली को लेकर यह अभियान चलाया जा रहा है. किसी भी मिलावटखोरो को बक्सा नहीं जाएगा. खाद्य सुरक्षा विभाग का उद्देश्य है कि लोगों को शुद्ध और स्वच्छ मिठाइयां और व्यंजन मिले. उन्होंने यह भी कहा है कि जिले में मिलावटखोरो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com