विज्ञापन

Instagram वाले 'कमलेश' ने तोड़ा दिल, तो दिल्ली वाले पति 'अजय' के लिए टावर पर चढ़ी 'सीमा'; भदोही में बड़ा ड्रामा

Bhadohi News: सीमा का यह ड्रामा और आंसू किसी काम नहीं आए. पति अजय ने उसे दोबारा अपनाने से साफ इनकार कर दिया. सीमा के मायके वाले भी उसका साथ देने के लिए तैयार नहीं हैं. प्रेमी कमलेश पहले ही छोड़ चुका है. ऐसे में सीमा के लिए प्यार का यह खेल खतरनाक साबित हुआ है.

Instagram वाले 'कमलेश' ने तोड़ा दिल, तो दिल्ली वाले पति 'अजय' के लिए टावर पर चढ़ी 'सीमा'; भदोही में बड़ा ड्रामा
Bhadohi Woman Fled with 17 Lakh Jewels Now Climbs 200ft Tower for Husband UP News

High Voltage Drama in Bhadohi: प्रेमी प्रेमिका के लिए टावर पर चढ़ गया, प्रेमिका प्रेमी से शादी करने के लिए टावर पर चढ़ गई. अब तक आपने इस तरह की तमाम खबरें पढ़ी और सुनी होंगी. लेकिन, उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक पत्नी पति के लिए 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गई. हैरान मत होइए, ये कहानी है इश्क, धोखे और पश्चाताप की, जो भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र से सामने आई है. जिसका नजारा बुधवार 29 अप्रैल की सुबह देखने को मिला. 

17 लाख के गहने और 1 रुपये लेकर भागी थी सीमा   

दरअसल, भदोही जिले के घमहापुर पियरोपुर गांव की रहने वाली सीमा देवी (25) ने पांच साल पहले अजय कुमार प्रजापति से शादी की थी. पति अजय दिल्ली में ट्रक चलाता था. इस दूरी के बीच सोशल मीडिया ने सीमा की जिंदगी में एक नया मोड़ ला दिया. इंस्टाग्राम के जरिए उसकी मुलाकात जेठूपुर के रहने वाले कमलेश गौतम से हुई. दोस्ती के बाद दोनों में प्यार हो गया. सीमा कमलेश के प्यार में इतनी पागल हुई कि फरवरी 2026 में वह ससुराल से करीब 17 लाख के जेवर और 1 लाख रुपये नगद लेकर उसके साथ भाग गई. 

Video: क्रेडिट कार्ड पेमेंट की वसूली के लिए पत्नी के सामने पति पर बरसाए लात-घूसे, बीच सड़क पर 'गुंडे' बने रिकवरी एजेंट

Bhadohi News: मौके पर मौजूद यूपी पुलिस के अधिकारी और लोगों की भीड़.

Bhadohi News: मौके पर मौजूद यूपी पुलिस के अधिकारी और लोगों की भीड़.

पुलिस लेकर आई तो बोली- प्रेमी के साथ ही रहूंगी 

परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. करीब 22 दिन बाद पुलिस ने सीमा को गुजरात के राजकोट से बरामद किया. पुलिस के सामने उसने साफ कहा कि वह प्रेमी कमलेश के साथ ही रहेगी, उसने उसके साथ कोर्ट मैरिज कर ली है. लेकिन, प्यार का खुमार उतरने में अधिक दिन नहीं लगे. आरोप है कि धीरे-धीरे कमलेश ने सीमा से दूरी बनाना शुरू कर दिया. प्रेमी से मिले धोखे के बाद सीमा 29 अप्रैल को गांव पहुंची और एक 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़कर पहले पति अजय को बुलाने की मांग करने लगी. उसके नहीं आने पर वह आत्महत्या की धमकी भी देने लगी.

Video: महिला ने 83 मिनट में 3 बच्चों को दिया जन्म, इनमें दो बेटे और एक बेटी, चार की पहले से मां है

पहले पति के आने पर ही नीचे उतरी सीमा 

टावर पर चढ़ी सीमा को देखकर गांव में अफरा-तफरी मच गई, लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. घंटों तक चले ड्रामे के बीच पुलिस ने किसी तरह अजय और उसकी मां को मौके पर बुलाया. इसके बाद ही सीमा नीचे उतरी.  

ड्रामा और आंसू नहीं आए काम

लेकिन, सीमा का यह ड्रामा और आंसू किसी काम नहीं आए. पति अजय ने उसे दोबारा अपनाने से साफ इनकार कर दिया. सीमा के मायके वाले भी उसका साथ देने के लिए तैयार नहीं हैं. प्रेमी पहले ही छोड़ चुका है. ऐसे में सीमा के लिए प्यार का यह खेल खतरनाक साबित हुआ है.

कानपुर में आर्मी जवान की हत्या, दवा की शीशी, इंजेक्शन और शराब की बोतल मिली, घर में थी पत्नी; उठे ये सवाल 

न्यूज़ हाईलाइट्स (Quick Highlights)

  • घटना: भदोही के घमहापुर पियरोपुर की सीमा देवी (25) का 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ना.
  • फ्लैशबैक: फरवरी 2026 में इंस्टाग्राम प्रेमी कमलेश के साथ 17 लाख के गहने और 1 लाख नगद लेकर भागी थी.
  • वजह: प्रेमी से धोखा मिलने के बाद पति अजय के पास वापस आने के लिए किया पश्चाताप का ड्रामा.
  • स्थान: औराई थाना क्षेत्र, भदोही (उत्तर प्रदेश).

(गिरीश पांडे की रिपोर्ट) 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com