Child Trafficing Gang: उत्तर प्रदेश बरेली जिले में एक बच्चा चोर महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आशंका जताई है कि कुल 3 मासूमों को बेच चुकी महिला बच्चा चोर गैंग की सदस्य हो सकती है. पुलिस के मुताबिक 17 मार्च को हरदोई जिले की एक महिला के बच्चे को चुराने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बच्चा चोर महिला ने चार शादियां की है, जिनसे उसके अपने 9 बच्चे हैं.
ये भी पढ़ें-जिस पत्नी के कत्ल के जुर्म में पति को हुई थी कैद, वो उसके मौसेरे भाई के साथ मानेसर में जिंदा मिली
हरदोई की महिला का भरोसा जीतने के बाद उसके बच्चे को लेकर फरार हो गई
रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी महिला ने गत 17 मार्च को हरदोई निवासी सुनभला कुमारी के 9 महीने के बच्चे को चुराया था. पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला ने बस में सफर के दौरान हरदोई निवासी महिला से दोस्ती की और फिर उसके 9 महीने के बेटे को भरोसा जीतने के बाद चोरी को अंजाम दिया. आरोपी महिला पीड़िता से 17 मार्च को मिली थी और 20 मार्च को मौका मिलते ही वह उसके बच्चे को लेकर फरार हो गई.
बच्चा चोर महिला को गिरफ्तार कर पुलिस ने बेचे गए दो बच्चों को बरामद किया
गौरतलब है बच्चो चोरी की शिकायत के बाद मामले की तहकीकात में जुटी पुलिस ने बीते रविवार को उसे गिरफ्तार किया और उसके पास से दो बच्चों को बरामद भी कर लिया. पूछताछ में सामने आया कि रंजना उर्फ बिंद्रा बच्चों को अपनी साथी संजना उर्फ सलोनी निवासी कुशीनगर को सौंपती थी, जो उन्हें आगे बेच देती थी. पुलिस को शक है कि यह एक बड़ा गिरोह है और दोनों के बीच पारिवारिक संबंध भी हो सकते हैं.
ये भी पढ़ें-शादी के बाद प्रेमिका ने तलाश लिया दूसरा माशूक, 6 महीने बाद हुआ लव मैरिज का द इंड

चुराए गए 2 बच्चों के साथ पकड़ी गई बच्चा चोर महिला
अलग-अलग शहरों में 4 शादियां की और महिला ने अपने ही तीन बच्चों को बेचा
पुलिस की जांच में सामने आया है कि जेल भेजी गई आरोपी महिला ने अलग-अलग शहरों में चार शादियां कर लोगों को ठगा और अपने ही तीन बच्चों को बेच चुकी है. मामले पर प्रतिक्रिया करते हुए सीओ फरीदपुर संदीप सिंह ने कहा कि पुलिस बच्चा चोर गैंग से जुड़े पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी है और जल्द ही बच्चा चोर गैंग के पूरे गिरोह का पर्दाफाश करेगी.
येे भी पढ़ें-Maoism In Life Support: बस्तर में वेंटीलेटर पर माओवाद, साल भर में सिमटा 4 दशकों का उग्रवाद, दावा- दंतेवाड़ा में एक भी माओवादी नहीं बचा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं