विज्ञापन

VIDEO: थप्पड़, घूंसे बरसाए... बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं से सिक्‍योरिटी गार्ड्स ने की मारपीट!

वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में निजी सुरक्षाकर्मियों ने श्रद्धालुओं से मारपीट की, पुलिस ने आठ से अधिक लोगों को हिरासत में लिया. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

VIDEO: थप्पड़, घूंसे बरसाए... बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं से सिक्‍योरिटी गार्ड्स ने की मारपीट!
  • वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में निजी सुरक्षा कर्मियों द्वारा श्रद्धालुओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया है
  • विवाद मंदिर के गेट नंबर एक पर श्रद्धालुओं को हटाने की बात से शुरू होकर मारपीट में बदल गया था
  • मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें सुरक्षाकर्मी थप्पड़ और घूंसे बरसाते दिखे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
वृंदावन:

"कब कभी नहीं आऊंगी, सभी को मना करूंगी. किसी को आना ही नहीं चाहिए वृंदावन में..." वृन्दावन के बांके बिहारी मंदिर में व्यवस्थाएं बनाने के नाम पर निजी सुरक्षाकर्मियों की श्रद्धालुओं से मारपीट का मामला सामने आया है. मंदिर के निजी सुरक्षा कर्मियों पर आरोप है कि श्रद्धालुओ के साथ उन्‍होंने जमकर मारपीट की. इस घटना का वीडियो बना रहे दुकानदार को भी नहीं बख्शा. निजी सुरक्षाकर्मियों का आरोप है कि दुकानदार उनके बैरक में घुस आए थे. फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों के 8 से ज्यादा लोगों को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है. 

श्रद्धालुओ पर थप्पड़ और घूंसे बरसाए


रविवार की देर शाम करीब 9 बजकर 40 मिनट पर मंदिर बंद होने के बाद कुछ श्रद्धालु गेट नंबर 1 पर प्रणाम करने पहुंचे. यहां तैनात निजी सुरक्षाकर्मियों ने उनसे वहां से हटने के लिए कहा. इस बात को लेकर विवाद हुआ. जिसके बाद मारपीट शुरू हो गई. कुछ ही देर में 10 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी वहां पहुंच गए और श्रद्धालु के साथ जमकर मारपीट करने लगे. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से सुरक्षाकर्मी श्रद्धालुओ पर थप्पड़ और घूंसे बरसा रहे हैं. इस दौरान वहां भीड़ जैसी स्थिति भी नहीं दिख रही. सुरक्षाकर्मियों द्वारा की गई मारपीट के दौरान एक महिला श्रद्धालु रोकती हुई भी नजर आ रही हैं.

वीडियो बना रहे दुकानदार को भी नहीं बख्‍शा!


बांके बिहारी मंदिर के मुख्य गेट पर हुई इस मारपीट का वहां मौजूद दुकानदार योगेश वीडियो बनाने लगा तो आरोप है कि गार्डों ने उसे भी नहीं बख्शा. निजी सुरक्षा कर्मियों द्वारा की गई दुकानदार से मारपीट की जानकारी जब आसपास के अन्य दुकानदारों को हुई, तो वह एकत्रित हो गए, जिसके बाद कहासुनी हो गई. 
दुकानदार के साथ की गई मारपीट की घटना के बाद आसपास के अन्य दुकानदार दीपक, जितेंद्र, उस धर्मशाला में पहुंचे जहां गार्ड रह रहे हैं. दुकानदारों का आरोप है कि बांके बिहारी पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा भी पहुंच गए, जहां दरोगा सुबोध मालिक ने गार्डों के साथ दुकानदारों को धर्मशाला में बंद कर दिया और उनके साथ वहां भी मारपीट की गई. 

गार्डों के साथ मिलकर दुकानदारों से मारपीट करने वाले दरोगा सुबोध मलिक से बात की गई, तो कैमरे के पीछे तो- हां मैंने मारा है, बोला.  लेकिन जैसे ही कैमरा चालू हुआ, तो दारोगा मीडिया कर्मी से ही बोलने लगा- अपना काम करो.

ये भी पढ़ें :- ये कैसी सुरक्षा! वृंदावन में दर्शन के लिए खड़े श्रद्धालुओं से सुरक्षाकर्मियों की हाथापाई, पुलिस भी देखती रही

सिक्‍योरिटी कंपनी ने कहा- 20 से ज्‍यादा दुकानदार बैरक में पहुंचे...


वहीं, राजस्थान सिक्‍योरिटी कंपनी के बांके बिहारी मंदिर पर इंचार्ज अटल यादव ने बताया, "20 से ज्यादा दुकानदार सिक्‍योरिटी गार्ड्स के बैरक पर आ गए थे. इससे पहले मंदिर की शयन आरती के बाद गार्ड बाहर आ गए थे. माइक पर एनाउंस किया जा रहा था कि किसी को ढोक (प्रणाम) मत करने देना, जब तक मंदिर के अंदर मौजूद पब्लिक बाहर न आ जाए. लेकिन उसमें से कुछ श्रद्धालु ढोक लेने जा रहे थे, जबकि एग्जिट गेट से किसी को प्रवेश नहीं दिया जाता है. यहीं से विवाद शुरू हुआ." अटल यादव ने बताया कि मारपीट की वजह पब्लिक का उग्र होना है. स्थानीय लोग बैरक में गए और वहां गाली-गलौज की गई. 

महिलाओं से भी सिक्‍योरिटी गार्ड्स ने की धक्‍का-मुक्‍की 


बांके बिहारी मंदिर के सेवायत परिवार की महिला नीलम गोस्वामी ने बताया कि गेट नंबर 1 पर श्रद्धालुओं के साथ मारपीट की जा रही थी. ब्लैक ड्रेस सिक्‍योरिटी वाले मारपीट कर रहे थे. नीलम गोस्वामी ने आरोप लगाया कि वहां मौजूद श्रद्धालु महिला कह रही थीं कि हजार हजार रुपए दो. नहीं दिए तो धक्के मार दिए गए. मारपीट की धक्के दिए, वह लोग चौकी गए वहां कोई सुनवाई नहीं हुई. बांके बिहारी मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं का वीडियो भी सामने आया है. जिसमें वह कह रही हैं कि वह लोग धक्के मार रहे थे. एक माताजी को धक्का मारा, उनके सिर पर चोट लगी है. महिला श्रद्धालु ने कहा- अब कभी नहीं आऊंगी, सभी को मना करूंगी. किसी को आना ही नहीं चाहिए वृंदावन में. 

ये भी पढ़ें :- डिजिटल हुए बांके बिहारी... अब घर बैठे मोबाइल पर होंगे ठाकुर जी के दर्शन, ये रहा लाइव स्ट्रीमिंग लिंक

बांके बिहारी मंदिर पर हुई इस घटना के बाद पुलिस दुकानदार और मारपीट करने वाले सुरक्षाकर्मियों को थाना ले आई. वहीं श्रद्धालु व्यवस्था को कोसते हुए चले गए. थाना पहुंचे दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी. पुलिस दोनों पक्षों से मामले की जानकारी हासिल कर रही है. पुलिस मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देख रही है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com