विज्ञापन

बागपत: पुराल से भरी ट्रॉली में लगी आग, लपटे देख मची अफरा तफरी, हाइवे पर लगा कई KM तक जाम; लाखों का नुकसान

Baghpat News: दिल्ली सहारनपुर हाइवे पर गौरीपुर मोड़ पर पुराल से भरी ट्रॉली में अचानक आग लग गई. इस आगजनी में पुराल और ट्रैक्टर- ट्रॉली पूरी तरफ जलाकर रख हो गई. ट्रॉली के टायर भी जल गए.

बागपत: पुराल से भरी ट्रॉली में लगी आग, लपटे देख मची अफरा तफरी, हाइवे पर लगा कई KM तक जाम; लाखों का नुकसान

Baghpat Tractor-Trolley Fire: उत्तर प्रदेश के बागपत (Baghpat) में दिल्ली सहारनपुर हाइवे पर फूंस और पुराल से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में अचानक आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने मिट्टी और पानी डालकर आग पर काबू करने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया गया. ट्रॉली में रखी पुराल और ट्राली के टायर पूरी तरह जल गए. इस दौरान दिल्ली सहारनपुर हाइवे पर एक तरफ का ट्रैफिक बंद करना पड़ा, जिसके बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया.

ट्रैक्टर-ट्रॉली में अचानक लगी आग

घटना शहर कोतवाली क्षेत्र में कलेक्ट्रेट के पास की बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर मालिक नौशाद हरियाणा से पुराल लेकर आ रहा था. जैसे ही वह लालबत्ती पर रुका, तभी ट्रॉली में रखे पुराल में आग लग गई. स्थिति को भांपते हुए चालक ने तुरंत ट्रैक्टर को रिहायशी इलाके से दूर कलेक्ट्रेट के पास ले जाकर खड़ा किया. मौके पर मौजूद लोगों ने मिट्टी और पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया.

पुराल जलकर राख, 2 लाख रुपये का नुकसान

इधर, सूचना के बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, जिसके बाद आग पर काबू पाया गया. हालांकि ट्रॉली में भरा पूरा पुराल जलकर राख हो गया, जिससे करीब 2 लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है.

ट्रैक्टर चालक नौशाद ने बताया कि बागपत के दिल्ली सहारनपुर हाइवे पर गौरीपुर मोर्ड पर लाल बत्ती पर खड़ा था. अचानक पुराल से भरी ट्राली में आग लग गई. मुझे एक युवक ने बताया कि ट्राली में पीछे आग लग गई हैं. ट्राली में भरी पुराल और ट्राली पूरी तरफ जलाकर रख हो गई. ट्राली के टायर भी जल हुए, मुझे करीब 2 लाख रुपए का निशान हुआ हैं.

ये भी पढ़ें: UPPSC RO/ARO 2023 का फाइनल रिजल्ट घोषित, 419 अभ्यर्थी हुए पास, अनिल पांडेय ने किया टॉप

ये भी पढ़ें: 2 महीने की सृष्टि को बचाने के लिए चाहिए 9.40 करोड़ का इंजेक्शन, मां ने PM-CM से लगाई गुहार, क्या है स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com