अयोध्या: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अयोध्या पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है आरोपियों पर शिकंजा कसता जा रहा है. पुलिस ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव रहे चंपत राय और शिकायतकर्ता का बयान दर्ज कर लिया है. चढ़ावा चोरी के मामले में 140 लोगों के बयान होने हैं, धीरे-धीरे पुलिस इन सभी के बयान दर्ज करेगी, जिसके आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ेगी. इससे साफ होगा कि इस मामले में कौन-कौन शामिल रहा है और किसी क्या भूमिका रही है. फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है.
एक साथ 10 जगह अयोध्या पुलिस का छापा, पूछताछ जारी
बता दें कि इससे पहले रविवार 28 जून को अयोध्या पुलिस ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 10 जगहों पर छापेमारी की थी. पुलिस की यह कार्रवाई करीब 8 घंटे चली थी. छापेमारी के बाद पुलिस ने कई आरोपियों के परिवार के सदस्यों को डिटेन किया था, जिनसे पूछताछ की जा रही है.
अयोध्या के वकीलों का बड़ा फैसला, राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपियों का केस नहीं लड़ेंगे
छापेमारी में पुलिस को क्या क्या मिला?
छापामार कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नगदी, गहने, जमीनों की रजिस्ट्री, एग्रीमेंट, बैंक की पासबुक और ज्वेलरी के बिल बड़ी मात्रा में बरामद किए थे. पुलिस मामले में शामिल आरोपियों, उनके परिवार और उनके करीबियों से जुड़ी संपत्तियों का रिकॉर्ड खंगाल रही है. कहां जा रहा है कि आरोपियों ने चढ़ावा चोरी के पैसे से अपने करीबियों के नाम से संपत्ति बनाई है.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंककर्मियों को 3 महीने पहले ही लग गई थी चोरी की भनक
चढ़ावा चोरी मामले में कौन-कौन गिरफ्तार?
- रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव- दान पात्र की देखरेख का जिम्मा
- मनीष यादव- चढावे की गिनती करना
- अनुकल्प मिश्रा- चढ़ावे की रकम छिपाने का आरोप
- लवकुश मिश्रा- चढ़ावे की गिनती करने वाली टीम में शामिल
- अविनाश शुक्ला- चढ़ावे के रुपये को कक्ष तक लाना गिनती करना
- सुभाष श्रीवास्तव- कैश काउंटिंग के स्टाफ के प्रभारी
- करुणेश पांडेय- चढ़ावे की रकम को कक्ष तक लाना, गिनती करना
- रमाशंकर मिश्र- दानपात्रों को गणना कक्ष तक लाना, निगरानी करना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं