विज्ञापन
This Article is From Dec 10, 2019

BHU के धर्म विज्ञान संकाय से असिस्टेंट प्रोफेसर फिरोज़ खान का इस्तीफा, कला संकाय में किया ज्वाइन

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के धर्म विज्ञान संकाय से असिस्टेंट प्रोफेसर फिरोज़ खान ने इस्तीफा दे दिया है, हालांकि उन्होंने कला संकाय के संस्कृत विभाग में ज्वाइन कर लिया है.

Also Read in
BHU के धर्म विज्ञान संकाय से असिस्टेंट प्रोफेसर फिरोज़ खान का इस्तीफा, कला संकाय में किया ज्वाइन
डॉ. फिरोज खान (फाइल फोटो)
  • असिस्टेंट प्रोफेसर फिरोज़ खान का इस्तीफा
  • अब कला संकाय के संस्कृत विभाग करेंगे ज्वाइन
  • छात्रों का धरना प्रदर्शन भी समाप्त
उत्तर प्रदेश:

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के धर्म विज्ञान संकाय से असिस्टेंट प्रोफेसर फिरोज़ खान ने इस्तीफा दे दिया है, हालांकि उन्होंने कला संकाय के संस्कृत विभाग में ज्वाइन कर लिया है. बीएचयू के धर्म विज्ञान संकाय के साहित्य विभाग के कार्यवाहक संकाय प्रमुख कौशलेंद्र पांडे से NDTV की बातचीत हुई, जिसमें उन्होंने बताया कि सोमवार की शाम को फिरोज खान ने धर्म विज्ञान संकाय में इस्तीफा सौंप दिया और उन्होंने कला संकाय के संस्कृत विभाग में अपनी जॉइनिंग की है.

आयुर्वेद विभाग के बाद अब कला विज्ञान संकाय के संस्कृत विभाग में साक्षात्कार देंगे डॉ. फिरोज

संस्कृत धर्म विज्ञान संकाय में बीते एक महीने से चल रहे धरने को छात्रों ने समाप्त कर दिया है और उन्हें लिखित रूप से डॉ. फिरोज खान के स्थिति की कॉपी मिली, उसके बाद उन लोगों ने अपना धरना समाप्त कर दिया. संस्कृत विभाग में जॉइनिंग के बाद धर्म विज्ञान संकाय की नियुक्ति अपने आप रद्द हो जाएगी क्योंकि कोई व्यक्ति एक साथ दो जगह नहीं पढ़ा सकता.

मुसलमान ने साहित्य पढ़ाया तो कौन सा संकट आ गया? BHU विवाद पर संघ

बताते चले कि डॉ. फिरोज खान ने बीएचयू के अंदर ही दो अन्य विभाग में अपने नियुक्ति के फॉर्म भरे थे. उसमें एक आयुर्वेद विभाग के संस्कृत विभाग में सहायक अध्यापक का पद था, जिसका साक्षात्कार 29 नवंबर को हुआ. जबकि कला विज्ञान संकाय के संस्कृत विभाग में भी उनका साक्षात्कार 4 दिसंबर को हुआ. इन साक्षात्कारों के बाद उनका चयन कला संकाय विभाग के संस्कृत में हुआ है.

Video: BHU में मुस्लिम संस्कृत टीचर पर क्यों हो रहा विवाद?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Feroz Khan, BHU, Faculty Of Religion, Joins Arts Faculty
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com