विज्ञापन

61 साल पुरानी फिल्म, सेट पर फिरोज खान और राज कुमार के बीच हो गया था पंगा, जानी ने खुलेआम दी थी ये धमकी

1965 में आई 'ऊंचे लोग' फिरोज खान के करियर की एक बड़ी फिल्म थी. इससे पहले वह बी ग्रेड फिल्मों का हिस्सा रहे थे और इमेज के लिए संघर्ष ही कर रहे थे. 'ऊंचे लोग' मिली तो सेट पर राज कुमार के साथ ऐसा किस्सा हो गया जो कि फिल्म के ट्रीविया से हमेशा के लिए जुड़ गया.

61 साल पुरानी फिल्म, सेट पर फिरोज खान और राज कुमार के बीच हो गया था पंगा, जानी ने खुलेआम दी थी ये धमकी
राज कुमार और फिरोज खान 1965 में आई ऊंचे लोग में साथ नजर आए थे
Social Media
नई दिल्ली:

फिल्मी दुनिया के गोल्डन एरा को खंगालने बैठें तो ऐसे कई किस्से निकलते हैं जो हैरान कर जाते हैं. कभी इनमें गाढ़ी दोस्ती नजर आती है तो वहीं कभी कभी दुश्मनी और ईगो की झलक भी नजर आती है. कुछ इसी तरह के रंग का किस्सा राजकुमार और फिरोज खान के बीच का है. एक तरफ स्टाइलिश फिरोज खान और दूसरी तरफ थोड़े तीखे तेवर वाले राजकुमार. ये किस्सा फिल्म ‘ऊंचे लोग' (1965) की शूटिंग के दौरान का है. दोनों के बीच कुछ ऐसा सीन हो गया कि आप भी सुनेंगे तो सोच में पड़ जाएंगे कि जब ये घटना असल में हुई होगी तो वहां थोड़ी देर किस तरह का संगीन माहौल हो गया होगा.

फिरोज खान उस समय इंडस्ट्री में अपना मुकाम बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे. बी-ग्रेड फिल्मों के बाद पहली बार उन्हें अशोक कुमार और राजकुमार जैसे दिग्गजों के साथ काम करने का मौका मिला. एक्साइटमेंट काफी नैचुरल थी. लेकिन राजकुमार का नेचर कुछ अलग तरह का था. वे किसी के सामने नहीं झुकने वाले नहीं थे और अपनी बात साफ-साफ रखते थे. नए कलाकारों के लिए यह माहौल थोड़ा चैलेंजिंग हुआ करता था.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: social media

शूटिंग के एक अहम सीन में राजकुमार को फिरोज की आंखों में आंखें डालकर डायलॉग बोलना था और फिर फिरोज को क्लू देना था. राजकुमार अपना डायलॉग बोलते तो थे लेकिन फिरोज को सही क्लू नहीं दे रहे थे. फिरोज की तरफ देखने की जगह वह साइड में देखने लगते ताकि वह गड़बड़ कर जाएं. नतीजा यह कि शॉट बार-बार फेल हो रहा था. टेक पर टेक हो रहे थे, लेकिन सिचुएशन सुधर नहीं रही थी.

यह भी पढ़ें: 4000 करोड़ की रामायण में अरुण गोविल को क्यों मिला राम के पिता का रोल? मेकर्स ने इस लालच की वजह से दिया काम!

निर्देशक फाणी मजूमदार भी राजकुमार के सामने कुछ कहने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे. ऐसे में फिरोज पर ही प्रेशर बनने लगा. राजकुमार सीन ठीक से करने को तैयार नहीं थे और फिरोज को एक्टिंग के ‘टिप्स' देने लगे. इस पर फिरोज खान भी तैश में आ गए और सीधे साफ शब्दों में कहा, “बेहतर होगा कि आप अपना काम करें और मुझे अपना काम करने दें.” यह सुनते ही राजकुमार का गुस्सा फूट पड़ा. वे इतने नाराज हुए कि फिरोज को सेट से बाहर निकालने की धमकी देने लगे. सेट पर मौजूद लोगों और निर्देशक ने काफी मुश्किल से स्थिति को संभाला और राजकुमार का गुस्सा ठंडा किया. बताया जाता है कि इस घटना के बाद राजकुमार ने फिरोज को कॉम्पलिमेंट दिया था कि उन्हें उनकी (फिरोज खान) की अकड़ पसंद आई थी.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Feroz Khan, Raaj Kumar, Entertainment, Bollywood, Trivia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com