विज्ञापन

संजय गुप्ता ने 70s के इस सुपरस्टार को बताया था सच्चा जैंटलमैन, जिन्होंने ठुकराई बिग बी की फिल्म, राज कुमार की उतार दी थी विग

फिल्ममेकर संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन हो गया था, जिसके चलते फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं. 

संजय गुप्ता ने 70s के इस सुपरस्टार को बताया था सच्चा जैंटलमैन, जिन्होंने ठुकराई बिग बी की फिल्म, राज कुमार की उतार दी थी विग
कांटे डायरेक्टर संजय गुप्ता का 59 साल की उम्र में निधन, इस सुपरस्टार को बताया था जेंटलमैन
Instagram
नई दिल्ली:

संजय गुप्ता, जिन्हें कांटे, शूटआउट एट लोखंडवाला , शूटआउट एट वडाला  जैसी एक्शन क्राइम फिल्मों के लिए जाना जाता है. उनका 57 साल की उम्र में निधन हो गया है. इससे फैंस और सेलेब्स सदमे में हैं और सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि देते हुए नजर आ रहे हैं. डायरेक्टर संजय गुप्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे, जिसपर वह फैंस के साथ कई पुरानी फिल्मों के ट्रिविया शेयर करते किए थे. जबकि एक एक्टर को सच्चा जेंटलमैन बताया था. इन्हीं में से एक अमिताभ बच्चन और विनोद खन्ना की हेरा फेरी का भी किस्सा है, जिसे फिरोज खान ने छोटी सी बात पर रिजेक्ट कर दिया था. 

संजय गुप्ता ने बताया फिरोज खान को ऑफर हुई थी अमिताभ बच्चन की फिल्म

संजय गुप्ता ने अमिताभ बच्चन और विनोद खन्ना की हेरा फेरी के बारे में बात करते हुए एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें कांटे के डायरेक्टर ने बताया कि फिरोज खान को अमिताभ बच्चन के साथ काम करने के लिए 1976 में हेरा फेरी फिल्म ऑफर हुई थी. लेकिन उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया क्योंकि वह संडे को काम नहीं करते थे. 

एक्स पर संजय गुप्ता ने लिखा था, “दिलचस्प जानकारी: प्रकाश मेहरा ने फिरोज़ खान को अमिताभ बच्चन के साथ 'हेरा फेरी' फिल्म का ऑफर दिया था.  फिरोज खान ने यह फिल्म करने से मना कर दिया, क्योंकि इसके लिए उन्हें रविवार को भी काम करना पड़ता. एक नियम के तौर पर, फिरोज खान कभी रविवार को काम नहीं करते थे. और मुझे लगा कि सिर्फ मैं ही ऐसा हूं.”

ये भी पढ़ें- कौन हैं संजय गुप्ता की पत्नी, 22 साल में की थी डायरेक्टर से शादी, फिर हुआ तलाक, 6 साल बाद फिर की शादी

हेरा फेरी फिल्म के बारे में 

हेरा फेरी 1976 में रिलीज हुई थी, जिसमें अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना और सायरा बानो लीड रोल में थे. फिल्म का डायरेक्शन प्रकाश मेहरा ने किया था. फिल्म की कहानी दो दोस्तों विजय और अमर की थी, जो कॉन आर्टिस्ट होते हैं. लेकिन दोनों के रिश्ते तब बिगड़ जाते हैं जब पता चलता है कि दोनों की फैमिली एक-दूसरे से जुड़ी हुई है. 

संजय गुप्ता ने बताई थी फिरोज खान की पर्सनैलिटी

एक्स पर अन्य पोस्ट में फिरोज खान को सच्चे जेंटलमैन बताते हुए लिखा, फिरोज खान उन सभी अनजान फिल्म-निर्माताओं के बहुत आभारी थे, जिन्होंने उन्हें छोटी फिल्मों में काम करने का मौका दिया. उनका मानना ​​था कि अगर इन लोगों ने उनके लिए एक मजबूत आधार न बनाया होता. तो वे कभी आगे नहीं बढ़ पाते.

इसके अलावा अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, राज कुमार, जो इंडस्ट्री में किसी का भी मजाक उड़ाने के लिए जाने जाते थे. एक बार 'द ओबेरॉय' की लॉबी में फिरोज खान के बारे में कुछ बुरा-भला कहने की कोशिश कर रहे थे. इस पर फिरोज खान ने झटके से राज कुमार की विग ही उतार दी. राज कुमार को समझ नहीं आया कि इस स्थिति का सामना कैसे करें और इसके बाद वे फिर कभी फिरोज खान के सामने नहीं आए.

ये भी पढ़ें- कांटे फिल्म के डायरेक्टर संजय गुप्ता का 59 साल की उम्र में निधन, आधी रात को किचन में गिरे थे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanjay Gupta, Sanjay Gupta Death, Feroz Khan Actor, Amitabh Bachchan, Raaj Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com