उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थानीय कार्यालय पर कथित रूप से समुदाय विशेष के एक समूह द्वारा किए गए के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. गौरतलब है कि बीते सोमवार संघ कार्यालय में उपस्थित स्वयंसेवकों ने जब दो-तीन लड़कों को निर्माण सामग्री में से कुछ सरिया उठाकर सरिया ले जाते देखा तो उन्हें पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. इस घटना के दूसरे ही दिन 28 दिसम्बर को उनमें से एक युवक अपने साथ काफी लोगों को लेकर आया और उन पर मारपीट का आरोप लगाते हुए झगड़ने लगा. बाद में भीड़ ने वहां मौजूद लोगों पर पथराव भी किया.
मथुरा: RSS ऑफिस पर असामाजिक तत्वों का हमला, तीन गिरफ्तार
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मंगलवार को तीन तथा बुधवार को दस और आरोपियों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने शुक्रवार को एक और आरोपी कलुआ को गिरफ्तार कर उसे स्थानीय अदालत में पेश किया. अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. थाना गोविंद नगर के प्रभारी एमपी चतुर्वेदी ने कहा, ‘‘बलवा के आरोपियों में से किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा. भिन्न-भिन्न माध्यमों से बाकी आरोपियों की भी पहचान सुनिश्चित कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा. हमने घटना स्थल की सुरक्षा बढ़ा दी है.''
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं