विज्ञापन
This Article is From Jul 17, 2025

मथुरा: प्रेमी ने की प्रेमिका की गला दबाकर हत्या, गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक शहर कोतवाली इलाके के रामनगर कॉलोनी में किराए के मकान पर रहने वाले राहुल नामक युवक का प्रेम संबंध मोनिका नामक युवती से था. दोनों के रिलेशन लगभग 30 साल से था.

मथुरा: प्रेमी ने की प्रेमिका की गला दबाकर हत्या, गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर
  • मथुरा के थाना कोतवाली इलाके की राम नगर कॉलोनी में राहुल नामक युवक ने प्रेमिका मोनिका की गला दबाकर हत्या कर दी
  • राहुल और मोनिका के बीच लगभग तीस वर्षों से प्रेम संबंध था और वे किराए के मकान में साथ रहते थे
  • मोनिका एक कॉस्मेटिक की दुकान पर काम करती थी जबकि राहुल मेहंदी लगाने का व्यवसाय करता था
मथुरा:

मथुरा के थाना कोतवाली इलाके के राम नगर कॉलोनी में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक प्रेमी ने प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी. इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने आरोपी प्रेमी को हिरासत में ले लिया. 

जानकारी के मुताबिक शहर कोतवाली इलाके के रामनगर कॉलोनी में किराए के मकान पर रहने वाले राहुल नामक युवक का प्रेम संबंध मोनिका नामक युवती से था. दोनों के रिलेशन लगभग 30 साल से था.

प्रेमिका मोनिका कॉस्मेटिक की दुकान पर काम करती थी. वहीं राहुल मेहंदी लगाने का काम करता था. अचानक किसी बात पर हुए विवाद में आरोपी युवक राहुल ने मोनिका की गला दबाकर हत्या कर दी. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर  आरोपी राहुल को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने मृतिका के शव को पोस्टमार्टम लिए भेज कर छानबीन शुरू कर दी है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mathura News, Mathura Police, Mathura Lover Murdered His Girlfriend, Arrested
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com