विज्ञापन
This Article is From Feb 14, 2018

इलाहाबाद: रेस्‍तरां के बाहर लॉ स्‍टूडेंट की पीट-पीटकर हत्‍या के मामले का मुख्य आरोपी विजय शंकर गिरफ्तार

इलाहाबाद में लॉ के छात्र की पीट-पीटकर हत्या के मामले में मुख्य आरोपी विजय शंकर सिंह को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है. वारदात के बाद से ही वो फ़रार चल रहा था. बीते शनिवार रात को एक रेस्तरां के बाहर मामूली सी बहस के बाद आरोपी ने अपने लोगों के साथ दिलीप सरोज नाम के दलित छात्र पर हमला कर दिया था. उसके सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया गया था. बाद में रविवार को उसकी मौत हो गई थी.

इलाहाबाद: रेस्‍तरां के बाहर लॉ स्‍टूडेंट की पीट-पीटकर हत्‍या के मामले का मुख्य आरोपी विजय शंकर गिरफ्तार
इलाहाबाद में रेस्‍तरां के बाहर लॉ स्‍टूडेंट की हुई थी पिटाई (फाइल फोटो)
  • वारदात के बाद से ही विजय शंकर सिंह फ़रार चल रहा था
  • विजय ने अपने साथियों के साथ दिलीप सरोज पर किया था हमला
  • दिलीप सरोज के सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया गया था.
लखनऊ: इलाहाबाद में लॉ के छात्र की पीट-पीटकर हत्या के मामले में मुख्य आरोपी विजय शंकर सिंह को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है. वारदात के बाद से ही वो फ़रार चल रहा था. बीते शनिवार रात को एक रेस्तरां के बाहर मामूली सी बहस के बाद आरोपी ने अपने लोगों के साथ दिलीप सरोज नाम के दलित छात्र पर हमला कर दिया था. उसके सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया गया था. बाद में रविवार को उसकी मौत हो गई थी.

दहेज प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने बेटी को जहर खिलाने के बाद की खुदकुशी

नौ फरवरी की शाम दिलीप (26) अपने दो साथियों के साथ कर्नलगंज स्थित एक होटल में खाना खाने गया था. इस दौरान वह अपने साथियों केे साथ  रेस्तरां की सीढ़ियों पर बैठे थे, जब आरोपियों में से एक के पैर से उसका पैर टकरा गया. इसको लेकर शुरू हुई बहस मारपीट में बदल गई. वहां से गुजर रहे एक व्‍यक्ति के मोबाइल फोन से रिकॉर्ड किए गए वीडियो में दिख रहा है कि दिलीप सरोज नाम का शख्‍स रेस्‍तरां की सीढ़ियों पर अचेत पड़ा है. ऐसा लग रहा है कि उसे मार रहे लोग नशे में धुत हैं. वीडियो में वहां से गुजरता एक व्‍यक्ति रुकता भी जबकि अन्‍य इस पर ध्‍यान नहीं देते. जिन लोगों ने इस घटना को अपने मोबाइल में कैद किया, वो वीडियो में कहते सुने जा सकते हैं कि 'जब वह मर जाएगा तभी पुलिस आएगी.' हालांकि उनमें से किसी ने पुलिस को फोन नहीं किया.

यूपी बोर्ड :नकल रोकने के लिए कड़े इंतजाम, 5 लाख से ज्यादा छात्रों ने छोड़ दी परीक्षा

जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरि ने सोमवार को बताया था , "दिलीप के भाई की तहरीर पर तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी. सीसीटीवी फुटेज और इस घटना के वायरल हुए वीडियो के आधार पर मुख्य अभियुक्त के तौर पर विजय शंकर सिंह की पहचान की गई है जो भारतीय रेलवे में टीटीई के पद पर कार्यरत है. वह अभी फरार है."

पटना पुलिस ने 12 घंटे में सुलझाया किडनैपिंग केस, पढ़ें अपहरण और छात्र की रिहाई की पूरी कहानी

उन्होंने बताया, "कालका होटल के मालिक अमित उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया गया है. वह विजय शंकर सिंह को पहले से जानता था और घटना के समय स्थल पर मौजूद था लेकिन इस घटना की सूचना उसने पुलिस को नहीं दी." उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कर उसे उसके परिजनों को सौंप दिया गया है. कुलहरि ने माना कि भरे बाजार में ऐसी घटना की सूचना थाना प्रभारी को नहीं होना, उसकी खुफिया तंत्र की विफलता है... इस घटना की जवाबदेही तय की जाएगी और ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जाएगा.

VIDEO: यूपी: मामूली कहासुनी के बाद छात्र की पीट-पीटकर हत्या

उन्होंने बताया कि दिलीप सरोज इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में एलएलबी द्वितीय वर्ष का विद्यार्थी था और प्रतापगढ़ का रहने वाला था. पुलिस मुख्य अभियुक्त की तलाश कर रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा.
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Allahabad Law Student, Dileep Saroj Death Case, Vijay Shankar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com