समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव. (फाइल फोटो)
- सपा अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया
- उन्होंने कहा-भाजपा कभी भी अपने वादों पर खरा नहीं उतरती
- पूर्व सीएम ने कहा-कर्ज माफी के नाम पर किसानों को ठगा जा रहा
आगरा:
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है. अखिलेश ने सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन से एक दिन पूर्व कहा कि भाजपा कभी भी अपने वादों पर खरा नहीं उतरती है. वो कहती कुछ है और करती कुछ और ही है.
यह भी पढ़ें : आशीर्वाद मिलने के बाद मुलायम से मिले अखिलेश यादव, लगाए जा रहे हैं कयास
अखिलेश ने बधुवार को कहा, 'भाजपा ने चुनावों के दौरान कहा था कि 2022 तक वह किसानों की आय दोगुनी कर देगी. लेकिन आज कर्ज माफी के नाम पर किसानों को ठगा जा रहा है.' उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया कि तीन साल में किसानों के लिए तैयार किए गए रोडमैप की जानकारी केंद्र सरकार जनता को उपल्ब्ध कराएं. साथ ही पीएम बताएं कि भाजपा ने इस मामले में किसानों को कितनी राहत पहुंचाई है?
यह भी पढ़ें : नेता पर हावी हो गया एक पिता का दिल, नहीं कर पाए मुलायम नई पार्टी का ऐलान
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, 'मोदी ने उत्तर प्रदेश में चुनाव के दौरान किसानों का पूरा कर्ज माफ करने की बात कही थी, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. सपा जानती है कि किसानों की समस्या सबसे बड़ी है. हम आलू की खेती करने वाले किसानों को किसी भी कीमत पर नुकसान नहीं होने देंगे.' अखिलेश ने नोटबंदी को लेकर भी मोदी के फैसले की निंदा की.
VIDEO: ऐलान के बाद भी मुलायम सिंह यादव ने नहीं बनाई नई पार्टी
नोटबंदी से व्यापारियों को बड़ा नुकसान
उन्होंने कहा कि नोटबंदी के कारण देश के व्यापारियों का बड़ा नुकसान उठाना पड़ा, जबकि कई लोगों के रोजगार छीने गए. अखिलेश ने राष्ट्रीय सम्मेलन के बारे में कहा कि देश में जो मौजूदा हालात हैं, पार्टी के वरिष्ठ नेता उन पर विचार करेंगे और एक राजनीतिक प्रस्ताव बनाया जाएगा. सपा इन प्रस्तावों पर काम करेगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Akhilesh Yadav