विज्ञापन

यूपी चुनाव से पहले बड़ी हलचल, अखिलेश यादव की बंद कमरे में CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका से डेढ़ घंटे मुलाकात

Akhilesh Yadav Met Ashutosh Ranka: CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की है. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच डेढ़ घंटे तक मुलाकात हुई है.

यूपी चुनाव से पहले बड़ी हलचल, अखिलेश यादव की बंद कमरे में CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका से डेढ़ घंटे मुलाकात
अखिलेश यादव से मिले आशुतोष रांका
  • कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने अखिलेश यादव से मुलाकात की है.
  • गुरुवार को लखनऊ में दोनों के बीच बंद कमरे में डेढ़ घंटे तक मुलाकात हुई है.
  • हालांकि दोनों बैठक के बाद जब बाहर निकले तो मीडिया से बिना बात किए ही आगे बढ़ गए.
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश की राजनीति में गुरुवार को नई हलचल देखने को मिली. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की है. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच करीब डेढ़ घंटे तक बंद कमरे में मुलाकात हुई है. हालांकि दोनों के बीच क्या बातचीत हुई, इस पर दोनों ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया. क्योंकि दोनों जब बाहर निकले तो मीडिया से बिना बातचीत किए ही चले गए. हालांकि बताया जा रहा है कि दोनों ने छात्रों से जुड़े मुद्दे, जेन-जी और जेन अल्फा के मामलों पर चर्चा की है. जिसकी झलक आने वाले दिनों में दिख सकती है. बता दें की कॉकरोच जनता पार्टी के दिल्ली प्रदर्शन को समाजवादी पार्टी के नेताओं ने समर्थन दिया था. 

अहम मानी जा रही दोनों की मुलाकात

भले ही आशुतोष रांका और अखिलेश यादव ने बैठक के बाद कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है, लेकिन दोनों की मुलाकात राजनीतिक मायनों में अहम मानी जा रही है. क्योंकि कॉकरोच जनता पार्टी की तरफ से हाल फिलहाल में जितने भी आंदोलन हुए हैं, उनको समाजवादी पार्टी ने समर्थन दिया है. दिल्ली के जंतर-मंतर पर सपा सांसद डिपल यादव लगातार पहुंची थी और छात्रों को समर्थन भी दिया था. जबकि अखिलेश यादव ने भी यूपी और दिल्ली में हुए CJP के आंदोलनों का खुलकर समर्थन किया था. ऐसे में यूपी के चुनावी माहौल में सियासत भी लगातार गर्माती जा रही है. 

ये वीडियो भी देखिए

ये भी पढे़ंः आकाश एक बार फिर जमीन पर, यूपी चुनाव से पहले मायावती का बड़ा फैसला

छात्रों के मुद्दों पर बातचीत 

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच छात्रों के मुद्दों को लेकर चर्चा हुई है. जिसमें युवाओं के मुद्दों को भी उठाया जाएगा. जिससे यह भी चर्चा सियासी गलियारों में चल रही है कि क्या यूपी में CJP के आंदोलनों को सपा का सीधा समर्थन मिल सकता है. हालांकि इसको लेकर कई सटीक जानकारी नहीं आई है. यहां फिर सपा और कॉकरोच जनता पार्टी मिलकर कोई बड़ा आंदोलन भी खड़ा कर सकते हैं. ऐसे में लखनऊ में अचानक हुई इस मुलाकात से सियासी पारा गर्माया हुआ है. 

फिलहाल बताया जा रहा है कि दोनों के बीच छात्रों को मुद्दे पर ही चर्चा हुई है. या फिर किसी अन्य राजनीतिक मुद्दे पर बातचीत हुई है. इस पर अब तक क्लीयर जानकारी नहीं है. हालांकि लंबी चली मुलाकात के बाद सियासी अटकलें शुरू जरूर हो गई हैं.  

ये भी पढे़ंः सैयद सोहेल का शो: यूपी में काशी से कानपुर तक बाढ़ का संकट, प्रधानमंत्री ने लिया राहत कार्यों का अपडेट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akhilesh Yadav, Ashutosh Ranka, UP Politics, Cockroach Janata Party, UP Elecitons
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com