विज्ञापन

चुनाव आयोग के TMC को दिए जवाब से अखिलेश क्यों भड़क गए? किसे बता रहे 'एथिकली करप्ट'

UP News: अखिलेश यादव लंबे समय से चुनाव आयोग को निशाने पर लेकर आरोप लगाते रहे हैं. यूपी में भी एसआईआर को लेकर सपा ने चुनाव आयोग पर गड़बड़ी करने का आरोप मढ़ा था.

चुनाव आयोग के TMC को दिए जवाब से अखिलेश क्यों भड़क गए? किसे बता रहे 'एथिकली करप्ट'
चुनाव आयोग पर अखिलेश यादव का निशाना.
  • समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग को "एथिकली करप्ट इंस्टिट्यूट" बताते हुए निशाना साधा है
  • अखिलेश यादव ने तृणमूल कांग्रेस को दिए चुनाव आयोग के जवाब पर कटाक्ष किया है
  • तृणमूल कांग्रेस चुनाव आयोग पर बीजेपी से मिलीभगत और चुनाव में धांधली का आरोप लगाती रही है
लखनऊ:

समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर एक संवैधानिक संस्था को “एथिकली करप्ट इंस्टिट्यूट बताया है. सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट में अखिलेश यादव ने लिखा,"  बस ईसीआई रहित कर दें, बाकी सब अपने आप हो जाएगा. ये कटाक्ष कर अखिलेश यादव ने हैशटैग लगाकर इस संस्था को “एथिकली करप्ट इंस्टिट्यूट” बताने का अभियान शुरू करने की भी कोशिश की है.

दरअसल अखिलेश यादव ने ये कटाक्ष चुनाव आयोग पर किया है. इलेक्शन कमीशन की शॉर्ट फॉर्म ईसीआई है. इसी ईसीआई को अखिलेश यादव ने “एथिकली करप्ट इंस्टिट्यूट” बताया है. ये पोस्ट चुनाव आयोग के बंगाल चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को दिए जवाब को लेकर किया गया है.

चुनाव आयोग पर अखिलेश यादव का कटाक्ष

दरअसल चुनाव आयोग ने एक पोस्ट में तृणमूल कांग्रेस को जवाब दिया है. इस पोस्ट में लिखा है, “चुनाव आयोग की तृणमूल कांग्रेस को दो टूक. पश्चिम बंगाल में इस बार चुनाव: भय रहित, हिंसा रहित, धमकी रहित, प्रलोभन रहित, छापा रहित, बूथ एवं सोर्स जामिंग रहित होकर ही रहेंगे."  इस पोस्ट में चुनाव अधिकारियों की तस्वीर भी लगाई गई है. 

TMC को EC के जवाब से भड़के अखिलेश

दरअसल पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर तृणमूल कांग्रेस चुनाव आयोग को लगातार घेर रही है. एसआईआर और चुनाव प्रबंधन में धांधली का सीधा आरोप चुनाव आयोग पर लगाया जा रहा है. चुनाव आयोग पर बीजेपी से मिलीभगत का आरोप भी लगाया जा रहा है. इन्हीं आरोपों को लेकर चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को जवाब दिया है. 

टीएमसी को खुलकर समर्थन दे रहे अखिलेश

वहीं अखिलेश यादव भी लंबे समय से चुनाव आयोग को निशाने पर लेकर आरोप लगाते रहे हैं. यूपी में भी एसआईआर को लेकर सपा ने चुनाव आयोग पर गड़बड़ी करने का आरोप मढ़ा था. अखिलेश बार-बार ईवीएम की जगह बैलट से चुनाव कराने की मांग करते रहे हैं. बंगाल विधानसभा चुनाव में सपा टीएमसी को खुलकर समर्थन दे रही है. यही वजह है कि चुनाव आयोग के टीएमसी को दिए जवाब पर अखिलेश यादव आग बबूला दिखई दे रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akhilesh Yadav, Election Commission, West Bengal Assembly Election, Mamata Banerjee, Samajwadi Party
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com