Double Murder in Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा जरार में बीती रात को एक सिरफिरे प्रेमी युवक ने प्रेमिका युवती एवं उसकी मां को चाकू से गोदकर नृशंस हत्या कर मौत के घाट उतार दिया. चीख पुकार शुरू कर बाहर आई युवती की भाभी पर भी जानलेवा हमला बोल दिया, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई है. ग्रामीणों को जागता देख आरोपी मौके से फरार हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल भाभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. आपको बता दें जानकारी के अनुसार शारदा देवी पत्नी उमेश उम्र करीब 50 वर्ष निवासी कस्बा जरार बाह रविवार रात को अपनी पुत्री कामिनी उम्र करीब 19 वर्ष के साथ घर में सोई हुई थी, तो वहीं छोटा पुत्र मनीष अपने चाचा गणेश के यहां पड़ोस में सोया हुआ था.
Read Also: होटल में बॉयफ्रेंड के साथ रहने पर नहीं हो शक, बुआ ने 3 साल की मासूम का किया अपहरण
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
परिजनों के मुताबिक आरोप है कि देर रात गांव का ही निवासी गोविंद पुत्र रामनरेश धारदार हथियार चाकू लेकर घर में किसी तरह प्रवेश कर गया और घर में सो रही शारदा देवी एवं पुत्री कामिनी पर चाकू से चेहरे एवं गर्दन पर लगातार कई बार हमलाकर नृशंस हत्या कर दी. घर में चीख-पुकार की आवाज सुनकर अन्य लोग भी जाग गए. शारदा देवी के बड़े बेटे राहुल की पत्नी विमलेश उम्र करीब 32 वर्ष जाग गई. उसने देखा तो सास और नंनद मृत अवस्था में पड़ी थी. पहचान होते देख आरोपी युवक ने विमलेश पर भी चाकुओं से हमला बोल दिया. चीख-पुकार सुनकर अन्य ग्रामीणों को एकत्रित होता देख आरोपी मौके से फरार हो गया.
Read Also: मायावती ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए
मां बेटी की डबल हत्या से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया, तत्काल ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल विमलेश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार जारी है. डबल मर्डर की सूचना पर तत्काल मौके पर आईजी आगरा ज़ोन ए सतीश गणेश, एसएसपी आगरा बबलू कुमार, एसपी पूर्वी अशोक के वेंकट, फतेहाबाद, बाह, पिनाहट सर्किल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस अधिकारियों ने घटना की जानकारी लेकर मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है. वही फॉरेनसेंस एवं डॉग स्क्वायड की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच कर साक्ष्य एकत्रित किए हैं. पुलिस ने दोनों मृतक मां बेटी के सभा को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दबिश दी जा रही है.
Read Also: हाथरस : यौन शोषण केस में जमानत पर चल रहे आरोपी ने पीड़िता के पिता की गोली मारकर की हत्या
सूत्रों की माने तो आरोपी युवक के युवती से प्रेम संबंध थे. प्रेमी युवक एवं प्रेमिका के संबंध में पूर्व में प्रेमी युवक युवती के परिजनों से विवाद झगड़ा मारपीट हुई थी. मामला रफा-दफा भी हो गया था. दो सप्ताह पूर्व मृतक युवती की शादी के लिए सगाई हो गई थी. कयास लगाए जा रहे हैं कि सिरफिरे प्रेमी युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमिका और उसकी मां को नृशंस हत्याकर मौत के घाट उतार दिया है. इसी संदर्भ में आई जी ए सतीश गणेश का कहना है कि दो महिलाओं की हत्या एवं एक महिला की घायल होने की पुलिस को सूचना मिली थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है मौके पर स्थल का निरीक्षण किया गया है.
Read Also: अलीगढ़ में चारा काटने के लिए खेत में गई 17 साल की लड़की की हत्या
घटना में धारदार हथियार का उपयोग किया गया है आरोपी की ठोस जानकारी पुलिस को मिल चुकी है. पुलिस के अनुसार घटना में लूट, चोरी, प्रॉपर्टी, अन्य प्रॉपर्टी का कोई मामला नहीं आया है. आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही स्थिति साफ होगी. फिलहाल पुलिस की टीमों को गठित कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आदेश दिए गए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं